PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

बड़ी ख़बर, गवर्नर के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, ACP सहित 3 लोग हुए गंभीर घायल,

himachal-pardesh-shimla-governor-shiv-pratap-shukl-fleet-accident-lucknow

.

.

PTB Big Accident न्यूज़ शिमला : हिमाचल प्रदेश के गवर्नर शिव प्रताप शुक्ल के काफिले का मंगलवार (10 दिसंबर) सुबह लखनऊ में एक्सीडेंट हो गया। काफिले में चल रही एम्बुलेंस समेत 3 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। शिव प्रताप शुक्ल लखनऊ एयरपोर्ट से राजभवन जा रहे थे। उनके साथ ADC टी साईं दत्तात्रेय वर्मा और PSO नीरज शर्मा थे। 

.

.

शहीद पथ पर सुबह साढ़े 8 बजे गवर्नर के काफिले में अचानक ऑटो घुस गया था। इसी वजह से हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। ADCP राजेश यादव ने कहा कि राज्यपाल बिल्कुल ठीक हैं। पुलिस की 2 गाड़ी और एक एम्बुलेंस क्षतिग्रस्त हुई है। राज्यपाल एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, तभी हादसा हुआ।

.

himachal-pardesh-shimla-governor-shiv-pratap-shukl-fleet-accident-lucknow

.

हादसे में ACP गाजीपुर और पुलिस की गाड़ी में बैठे 2 जवानों को मामूली चोट आई हैं। हादसे के बाद शहीद पथ पर लंबा जाम लग गया। गवर्नर शिव प्रकाश शुक्ल सुबह 8 बजे इंडिगो की फ्लाइट 6ई146 से लखनऊ पहुंचे थे। लगभग 30 मिनट बाद राज्यपाल का काफिला लखनऊ एयरपोर्ट से शहीद पथ के रास्ते आगे बढ़ा। तभी लूलू मॉल के पास अचानक काफिले में चल रही एक गाड़ी के ड्राइवर ने ऑटो घुसने पर ब्रेक लगाया तो

.

.

पीछे से आ रहे अन्य वाहन डिस्बैलेंस होकर एक दूसरे से भिड़ गए। गवर्नर शिव प्रताप शुक्ल उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के रहने वाले हैं। साल 1989 में उन्होंने पहला विधानसभा चुनाव लड़ा था। 1989, 1991, 1993 और 1996 में वह विधायक चुने गए। वह 3 बार केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। इसके अलावा वह राज्यसभा सदस्य भी रहे हैं। शुक्ल ने अपना सियासी सफर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से शुरू किया था।

.