PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब, निकाय चुनाव के लिए आज से शुरू हुआ नामांकन, कब तक है आखिरी तारीख, कौन से बूथ हैं संवेदनशील,

punjab-municipal-corporation-and-municipal-council-elections-nomination-process-last-date-12-december-2024

.

.

PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब में आज से यानि पांच नगर निगमों और 44 नगर परिषदों के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नामांकन प्रक्रिया सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगी। उम्मीदवार 12 दिसंबर को नामांकन दाखिल कर सकेंगे। चुनाव आयोग ने अधिकारियों की नियुक्ति से लेकर नामांकन तक की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। साथ ही, जिन क्षेत्रों में चुनाव हो रहे हैं, वहां हथियार और गोला-बारूद ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

.

.

शस्त्र अधिनियम के तहत जिला मजिस्ट्रेट सक्षम प्राधिकारी के रूप में हथियार जमा कराने की आवश्यकता का आकलन करेंगे। इस चुनाव में कुल 37 लाख 32 हजार 636 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इस दौरान 19 लाख 55 हजार 888 पुरुष, 17 लाख 76 हजार 544 महिलाएं मतदान करेंगे। इस बार मतदान EVM से होंगे। नामांकन की आखिरी तारीख 12 दिसंबर तय की गई है। इसके अलावा आयोग ने पड़ताल के लिए 13 दिसंबर 2024 व उम्मीदवारी वापिस लेने की

.

.

अंतिम तिथि 14 दिसंबर 2024 (दोपहर 3 बजे तक) निर्धारित की है। मतदान के लिए ईवीएम का प्रयोग किया जाएगा। 21 दिसंबर 2024 को सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा तथा उसी दिन मतदान केंद्र पर मतगणना की जाएगी। नगर निगमों के 381 वार्डों तथा नगर परिषदों/नगर पंचायतों के 598 वार्डों के लिए मतदान होगा। मतदान के लिए 3809 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 344 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील

.

.

तथा 665 को संवेदनशील घोषित किया गया है। अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर 1 हेड कांस्टेबल तथा 1 कांस्टेबल का अतिरिक्त बल उपलब्ध कराया जाएगा तथा इन क्षेत्रों को मोबाइल पेट्रोलिंग के माध्यम से भी कवर किया जाएगा। आवश्यक संख्या में रिजर्व प्लाटून तैनात किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिलों में पुलिस विभाग के कुल 21,500 कार्मिक तथा होमगार्ड के कार्मिक तैनात किए जाएंगे।

.