PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

विधायक राजिंदर बेरी मुर्दाबाद, मुर्दाबाद-मुर्दाबाद, जालंधर सेंट्रल से विधायक के ऑफिस के बाहर लगाए लोगों ने आखिर क्यों लगाए नारे और क्यों जलाया पुतला,

MLA Rajinder Beri Murdabad raised slogans burnt effigy Demonstration anger Channi government of Punjab Jalandhar

PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर सेंट्रल से विधायक राजिंदर बेरी की मुश्किलें विधानसभा चुनवों से पहले काम होने का नाम नहीं ले रही हैं, इसका जीता जागता सबूत उस समय देखने को मिला जब आज पंजाब की मुलाजिम यूनियन के कुछ सदस्य अचानक उनके ऑफिस के बाहर राजिंदर बेरी के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाने पहुंच गए /

इस दौरान पंजाब मुलाजिम यूनियन के सदस्यों ने जहां विधायक राजिंदर बेरी का पुतला फूंका वहीं पंजाब की चन्नी सरकार व कैबिनेट मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की / इस दौरान यूनियन के सदस्यों ने बताया कि 22 तरीख को पंजाब के सभी सरकारी ऑफिस बंद किये गए थे, उसके साथ ही 28 और 29 तारीख को पंजाब के जितने भी सरकारी ऑफिस थे उनके बाहर पंजाब सरकार के मुलाजिमों की और से हड़ताल जारी है /

उन्होंने आगे बताया कि पंजाब सरकार में छोटे और ऊँचे पदों पर बैठे सभी मुलाजिम पंजाब सरकार की रणनीति और राजनीती के खिलाफ चल रहे हैं, क्योंकि पंजाब सरकार ने जो पे कमीशन जारी किया वह लगड़ा पे कमिशन जारी कर सभी पंजाब के मुलाजिमों को निराश किया है / इस दौरान सिर्फ 11% DA को पंजाब सरकार द्वारा बढ़ाये जाने का वादा किया गया /

इस दौरान उन्होंने आगे बताया कि पंजाब सरकार ने बड़ी ही चालाकी से उन मुलाजिमों को जो पिछले 40-50 सालों से काम कर रहे हैं को पत्र जारी कर उनके अन्य भत्तों को घटा दिया / जो कर्मचारी बॉर्डर एरिया में काम कर रह हैं उनका अलाउंस बंद कर दिया / ऐसे ही करीब कुल 37 भत्ते थे जिनको पंजाब सरकार ने बिना वजह बंद कर दिया है / उन्होंने आगे बताया कि यह वह भत्ते थे जिनको पंजाब सरकार पिछले 40-50 से लगातार दे रही थी /

यही नहीं इसके साथ ही जो नए मुलाजिम भर्ती किये गए हैं उनको पे कमीशन से बाहर निकल दिया गया है ताकि उनको पे कमीशन का लाभ ना दिया जा सके / इसलिए आज जो मुलाजिम का रोष है विधायकों, मंत्रियों के ऑफिस और घरों के बाहर फुट रहा है / ऐसे रोष प्रदर्शन जालंधर ही नहीं पुरे पंजाब में किये जा रहे हैं / उन्होंने आगे यह भी कहा कि अगर पंजाब सरकार ने इन धरनों के बावजूद हमारी मांगों को समय रहते पूरा नहीं किया तो आने वाली विधानसभा चुनावों में इसका जवाब जरूर दिया जायेगा /