PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

Kitkat चॉकलेट को खाने वालों के लिए बड़ी ख़बर, कंपनी पर भड़के लोग, जाने बड़ी वजह,

National nestle lord jagannath kitkat kitkat wrapper social media india

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : बच्चों की फेवरेट चॉकलेट KitKat इन दिनों विवादों में है / दरअसल, चॉकलेट के रैपर पर कंपनी द्वारा भगवान जगन्नाथ की फोटो लगाने से एक नया विवाद शुरू हो गया है / चॉकलेट के रैपर पर भगवान जगन्नाथ की फोटो को देखकर लोगों ने ट्विटर पर जमकर अपनी भड़ास निकाला है / सोशल मीडिया यूजर के मुताबिक,

कंपनी द्वारा इस तरीके के प्रोमोशन से उनकी भावनाएं आहत हुई है / दरअसल, कंपनी ने अपने प्रोमोश्न के लिए भगवान जगन्नाथ की फोटो अपने चॉकलेट के रैपर पर लगाया था जो लोगों को पसंद नहीं आया था और इसका विरोध किया / लोगों ने अपनी नाराजगी ट्विटर पर जमकर अपना गुस्सा निकाला /

इस बीच एक यूजर का कहना है कि कंपनी के इस कदम से उनकी धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंची है और वे इसे जल्द से जल्द हटाने की मांग कर रहे हैं / तो एक अन्य यूजर ने लिखा कि किसने अधिकार दिया इन्हें कि ये kitkat के पैकेट पर भगवान जगन्नाथ जी का तस्वीर छापे, लोग चॉकलेट खाने के बाद पैकेट को या तो कूड़ेदान या रोड़ पर डालेंगे, ये हमारे भगवान का अपमान है।

वहीं मामला बढ़ते देख कंपनी ने अपनी सफाई पे की है / चॉकलेट बनाने वाली कंपनी नेस्ले ने कहा कि वे लोगों की भावनाओं को चोट नहीं पहुंचाना चाहते थे / वह ऐसा सिर्फ इसलिए किए ताकि वे लोगों में कला और उसके शिल्पकार की शैली को ही पेश कर सके / कंपनी ने यह भी कहा कि वे इस थीम के लिए ओडिशा सरकार के वेबसाइट से प्रेरितो हुए हैं / उनका यह भी कहना है कि वे इस विवाद के बाद रैपर को बाजार से हटाना भी शुरू कर दिया है /