PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

अमेरिका भेजने के नाम पर ठगे 26 लाख रूपये, तीन आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की FIR,

26 lakhs cheated in the name of sending to america case filed against three people in batala Punjab PTB Big Breaking News

PTB Crime न्यूज़ बटाला : अमरीका भेजने के नाम पर ठगी करने वाले तीन आरोपितों के खिलाफ बतला पुलिस ने मामला दर्ज किया है, लेकिन फिलहाल आरोपित पुलिस की गिरफ्त से दूर बताए जा रहे हैं। वहीं SSP बटाला को दी गई शिकायत में जसपाल सिंह वासी गांव माड़ी टांडा ने बताया कि कुलबीर सिंह के साथ जान पहचान थी, इसी दौरान कुलबीर सिंह ने कहा कि वह लोगों को विदेश भेजने का काम करता है /

इसी दौरान जसपाल सिंह ने अमरीका जाने के लिए कुलबीर सिंह से बात की। जिसके बाद अमरीका जाने के लिए कुलबीर सिंह ने 26 लाख देने के लिए कहा। इस दौरान जनवरी 2015 में आरोपित कुलबीर सिंह के बैंक खाते में 13 लाख 66 हलार 275 रुपए डाल दिए। इसी तरह बाकी की रकम भी आरोपित की पत्नी शबनम और रिश्तेदार अतशिदर कौर को नगद दे दी गई। जिसके बाद आरोपितों ने जसपाल सिंह को काफी समय तक अमरीका नहीं भेजा।

जसपाल सिंह ने आरेपितों से कई बार अपने पैसे मांगे। लेकिन आरोपित टालते रहे। थाना घुमान के एएसआई जसपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच के बाद आरोपितों पर लगाए गए आरोप सही पाए जाने के बाद कलबीर सिंह, शबनम और बतिंदरबीर कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है। सभी आरोपित फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से दूर बताए जा रहे हैं।