PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

लुधियाना से सिमरजीत बैंस ने भी दर्ज किया नामांकन, इस नेता पर आखिर किनते दर्ज हैं केस और कितना है कर्ज, जानें,

ludhiana punjab chunav 2022 simarjit bains including 30 candidates filed nomination

PTB Big Political लुधियाना : पंजाब के सभी जिलों में इन दिनों चुनावी अखाड़े लगने शुरू हो गए हैं / सभी पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतार दिया है / उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भी भरने शुरू कर दिए हैं / नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन यानि शनिवार काे 30 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे जबकि प्रमुख पार्टियों के नौ उम्मीदवारों ने वैकल्पिक उम्मीदवारों के तौर पर अपने प्रतिनिधियों के नामांकन पत्र भी भरवाए /

इन चार दिनों में करीब 61 उम्मीदवार अपने फार्म जमा करवा दिए हैं / शनिवार को लोक इंसाफ पार्टी के विधायक बलविंदर बैंस ने हलका दक्षिणी, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण बांसल ने हलका उत्तरी, भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी ने हलका सेंट्रल, आप के केएनएस कंग ने हलका दाखा, शिअद के आरडी शर्मा ने हलका उत्तरी, भाजपा के एसआर लद्दड़ ने हलका गिल से नामांकन पत्र भरा /

आपको बता दें कि पिछले पांच साल में बैंस पर विभिन्न धाराओं के तहत चार केस दर्ज हैं और उनकी संपत्ति सवा करोड़ रुपये बढ़ी है / वहीं, भाजपा के गुरदेव शर्मा देबी पांच साल में करीब साढ़े तीन करोड़ के कर्जदार हुए हैं / वहीं हल्का लुधियाना सेंट्रल से भाजपा के उम्मीदवार गुरदेव शर्मा देवी पांच साल में 3.35 करोड़ रुपये के कर्जदार हुए हैं, हालांकि उनकी कुल संपत्ति में 2.75 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी भी हुई है /

वर्ष 2017 में गुरदेव देवी शर्मा के पास कुल संपत्ति 9.49 रुपये थी जबकि वर्ष 2022 में उनकी कुल संपत्ति 12.24 करोड़ रुपये हो गई है / हलका दक्षिण (साउथ) से लगातार दो बार विधायक बन चुके बलविंदर सिंह बैंस की संपत्ति पिछले पांच साल में सवा करोड़ रुपये बढ़ी है / वर्ष 2017 में उनकी व पत्नी की कुल सपंत्ति 7.58 करोड़ रुपये थी जो वर्ष 2022 में 8.83 करोड़ रुपये हो गई है / बैंस पर धरना व प्रदर्शन के दौरान नियमों के उल्लंघन व यातायात बाधित करने के चार केस भी दर्ज हैं /