PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर में कांग्रेस के नेता कर रहे ‘साडा चन्नी’ लिखे ट्रैक सूट बांटकर प्रचार, 2 ट्रक मिलने से विरोधियों ने किया हंगामा,

aap Neta workers caught two trucks full of track suits written in sada channi in jalandhar Punjab

PTB Big न्यूज़ जालंधर : आम आदमी पार्टी के जालंधर वेस्ट हलके से उम्मीदवार ने कैंट विधानसभा हलका के तहत आते PPR माल रोड पर दो ट्रकों में भरे ट्रैक सूट पकड़े हैं / इन ट्रैक सूट पर ‘साडा चन्नी’ लिखा है / आप उम्मीदवार शीतल का आरोप है कि यह मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नाम वाले ट्रैकसूट हैं और कांग्रेस ने इसे लोगों में बांटने के लिए मंगवाया है /

इसे लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ खूब नारेबाजी की और चुनाव आयोग की टीम को भी मौके पर बुला लिया है, क्योंकि यह सामान कैंट विधानसभा हल्के में पकड़ा गया है, इसलिए मौके पर कैंट विधानसभा हल्का से अकाली दल के उम्मीदवार जिला भाजपा अध्यक्ष सुशील शर्मा भी पहुंच गए थे /

इनका आरोप है कि यह कांग्रेस के तैयार करवाए ट्रैक सूट हैं जो लोगों को बांट कर वोट हासिल करने हैं / आप नेता ने भी इस दौरान कहा कि कांग्रेसी अपनी हार सामने देखकर अब ऐसी घटिया हरकत पर उतर आए हैं और आम पब्लिक को ट्रैक सूट देकर उनके वोट खरीदना चाहते हैं /

इस मामले को लेकर चुनाव आयोग की टीम जांच कर रही है और मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराज ठाकुर भी पहुंच गए थे / उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने किसी को भी प्रलोभन के रूप में ट्रैक सूट नहीं देने हैं / वहीं आप के नेता व उसके समर्थक मौके पर मौजूद रहे और ट्रकों पर चड़ गए थे / कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी हो रही है /