PTB News

Latest news
पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार UPI से लेकर गैस सिलेंडर व गाड़ियों की कीमत तक, आज से हुए बड़े बदलाव, IPL फाइनल के बाद, गुजरात टाइटंस की बस में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी जालंधर सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप-बेटे पर किया GYM मालिक ने साथियों सहित हमला

आदमपुर सीट से हुई कोटली की छुट्‌टी, अब केपी संभालेंगे कमान, आज भरेंगे नामांकन, कोटली कर सकते हैं बगावत,

congress changed candidate on adampur seat canceled kotli ticket and gave it to mohinder singh kp Punjab PTB Big News

PTB Big न्यूज़ जालंधर / चंडीगढ़ : कांग्रेस ने आज नामांकन के बिलकुल ऐन मौके पर आदमपुर सीट से कैंडिडेट को बदल कर राजनतिक अटकलें तेज कर दी हैं / नामांकन के आखिरी दिन कांग्रेस ने सुखविंदर सिंह कोटली की टिकट रद्द कर मोहिंदर सिंह केपी को चुनावी अखाड़े में उतार दिया /

टिकट कटने के कारण केपी लगातार पार्टी प्लेटफार्म पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे थे / वहीं टिकट कटने के बाद कोटली ने आजाद उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने की तैयारी कर ली है / आदमपुर सीट पर अब केपी का मुकाबला शिरोमणि अकाली दल के निवर्तमान विधायक पवन कुमार टीनू से होगा /

टिकट की पुष्टि करते हुए भतीजे अमरीक सिंह केपी ने कहा कि मोहिंदर सिंह केपी के नामांकन करने की जानकारी दी / आपको यह भी गौरतलब है कि केपी टिकट कटने के बाद एक बार पार्टी को अलविदा कहने का मन बना चुके थे / उन्होंने निर्दलीय चुनाव में उतरने की भी घोषणा कर दी थी / राहुल गांधी की पंजाब में वर्चुअल रैली के दौरान जालंधर में केपी भी उनके साथ मंच सांझा करते दिखे थे /

उसी समय कयास लग रहे थे कि उन्हें मना लिया गया है, लेकिन टिकट पर संशय बरकरार था / आपको यह भी बता दें कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम में तिरंगा फहराने के बाद अपने रिश्तेदार और पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी से गाड़ी में ही मुलाकात की थी /

सूत्रों की मानें तो गणतंत्र दिवस की पूर्वसंध्या पर चन्नी डेरा बल्लां में रुके थे / वहां भी उन्होंने केपी को बुलाया था और उनसे बातचीत की थी / उन्होंने राहुल गांधी के दौरे तक शांत रहने के लिए मनाया था / इसके बाद राहुल गांधी के दौरे के दौरान केपी की राहुल से मुलाकात भी करवाई / डेढ़ महीने पहले बहुजन समाज पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए सुखविंदर सिंह कोटली को कांग्रेस ने टिकट देकर वापस झटक लिया है /

Latest News