PTB News

Latest news
Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय...

सिमरजीत सिंह बैंस की व उनके बेटे की बड़ी मुश्किलें, पुलिस ने संगीन धाराओं सहित दर्ज की FIR,

simarjit singh bains 33 nominated including his son fir under other sections including intended murder ludhiana

PTB Big Political लुधियाना : पंजाब विधानसभा क्षेत्र आतम नगर के डाबा एरिया में हुए चुनावी झगड़े के बाद पुलिस ने विधायक सिमरजीत सिंह बैंस, उसके बेटे अजेप्रीत सिंह बैंस समेत 33 लोगों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है / पुलिस ने यह मामला कांग्रेस के उम्मीदवार कमलजीत सिंह कड़वल के नजदीकी साथी गुरविंदर सिंह प्रिंकल की शिकायत पर दर्ज किया है / उसने कहा है कि विधायक बैंस ने उन्हें जान से मार देने की नियत से फायर किए /

पुलिस को दिए ब्यान में गुरविंदर सिंह प्रिंकल ने कहा कि वह और उम्मीदवार कमलजीत सिंह कडवल शिमलापुरी गिल मार्केट स्थित जगमीत सिंह नोनी के कार्यालय में पहुंचे थे / इसी दौरान विधायक सिमरजीत सिंह बैंस, उसका बेटा अजेप्रीत सिंह बैंस और उनके साथी वहां आए / उन्होंने उन पर ईंट पत्थर फैंकने शुरू कर दिए / इसी दौरान अजेप्रीत सिंह ने कमलजीत सिंह कड़वल को मार देने की नियत से उन पर फायर किया /

फायरिंग होते देखकर समर्थक उन्हें कार्यालय में ले गए / इसी दौरान सिमरजीत सिंह बैंस ने रिवॉल्वर पकड़कर फिर से फायर कर दिया / इस दौरान ईंट पत्थर मारकर उनकी गाड़ियां तोड़ दी गईं / प्रिंकल के अनुसार, उनका गिल रोड पर एक धर्म कांटे पर लगे बोर्ड को लेकर झगड़ा हुआ था / उस दौरान विधायक बैंस ने उन्हें मारने की धमकी देते हुए कहा था कि वह कमलजीत सिंह कडवल के गले से सरिया निकाल देंगे /

पुलिस ने गुरविंदर सिंह के ब्यान पर विधायक सिमरजीत सिंह बैंस, उसके बेटे अजेप्रीत सिंह बैंस, परमजीत सिंह बैंस सहित कुल 33 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है / पुलिस ने मामला दर्ज होने के बाद सुबह ही आतम नगर एरिया में बड़े स्तर पर छापामारी की, लेकिन जिन लोगों पर आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं, वह सभी इलाके से फरार बताये जा रहे हैं /