PTB City न्यूज़ जालंधर : विधानसभा जालंधर सेंट्रल में मनोरंजन कालिया लगातार डोर-टू-डोर प्रचार कर रहे हैं / उनके साथ पार्षद हल्के के पार्षद, बीजेपी नेता व इलाका निवासी भी डोर-टू-डोर प्रचार करते हुए उनके साथ नजर आ रहे हैं /
मनोरंजन कालिया द्वारा आज सुबह सेंट्रल हल्के के अधीन पड़ते कमल विहार व बशीरपुरा इलाके में अपने अन्य बीजेपी नेताओं के साथ डोर-टू-डोर प्रचार किया गया / उनके प्रचार की जालंधर सेंट्रल में लगातार आंधी चल रही है और प्रचार में वह सेंट्रल में आगे चल रहे हैं और जालंधर सेंट्रल से लोगों का उनको भारी समर्थन भी मिल रहा है /
आज सुबह भी इलाका निवासियों ने मनोरंजन कालिया का जहां बड़ी ही गर्म जोशी के साथ स्वागत किया वहीं कमल विहार, बशीरपुरा निवासियों ने मनोरंजन कालिया को वोट देकर विजयी बनाकर कैबिनेट तक पहुंचने तक का समर्थन दे दिया / वहीं मनोरंजन कालिया ने भी इलाका निवासियों को विश्वास दिलाया कि वह इस इलाके की समस्याओं को जैसे अपने समय में मंत्री रहते हुए पहल के आधार पर हल करते रहे हैं वैसे ही आने वाले समय में भी वह आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे /





































