PTB News शिक्षा : PCM SD कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर में प्राचार्य डॉ (श्रीमती) पूजा पराशर के दिशानिर्देश अंतर्गत फैशन डिजाइनिंग विभाग के पीजी विभाग द्वारा ‘टेक्सटाइल पेंटिंग तकनीक’ पर एक दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया गया /
हरसिमरत कौर (असिस्टेंट प्रोफेसर, फाइन आर्ट विभाग) ने फ्री हैंड फैब्रिक पेंटिंग की विभिन्न तकनीकों का प्रदर्शन किया / बीएससी, एमएससी और बी.वॉक की छात्राओं ने इस वर्कशॉप में भाग लिया, उन्होंने टी-शर्ट, कुर्ता, डेनिम आदि जैसे फैशन के परिधानों को सुंदर बनाने के नए कौशल सीखे, वस्त्रों पर वनस्पतियों और जीवों के कई सुंदर रूप बना कर सिखाया गया /
छात्राओं को ब्रशों के उपयोग से वस्त्रों को विभिन्न पेंटिग की तकनीकों से भी परिचित कराया गया / इन तकनीकों से परिचित होने के बाद, छात्रों ने सुंदर कुशन कवर, बेडशीट, सूट, टॉप और दुपट्टे जैसी वस्तुओं को बनाया / कॉलेज की प्रबंधक समिति के सदस्यों और प्राचार्य ने आयोजन को सफलतापूर्वक करवाने पर श्रीमती सुनीता भल्ला (अध्यक्ष, फाइन आर्ट विभाग) और अन्य सदस्यों के प्रयासों की सराहना की /
































