PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

निर्माणाधीन फैक्ट्री का शेड गिरने 4 मजदूर गंभीर रूप से घायल, सभी की हालत नाजुक

factory shed collapse in zirkpur of mohali four workers injured

PTB Shocking News जीरकपुर : मोहाली के जीरकपुर में बड़ा हादसा हुआ है। जीरकपुर के गांव रामपुरा कलां के पास नव निर्माण फैक्ट्री का लोहे का शेड गिरने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायल सभी लोग मजदूर बताए जा रहे हैं, जो इस निर्माण कार्य में लगे हुए थे। घायलों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। घायलों को तुरंत डेराबस्सी सिविल अस्पताल और चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित जीएमसीएच में भर्ती करवाया गया है, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक निर्माण कार्य में घटिया मैटेरियल लगाए जाने के कारण शेड गिरा है। जिस समय हादसा हुआ उस समय 80 के करीब मजदूर वहां काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि यहां टायर की फैक्ट्री के लिए लोहे के शेड डाले जा रहे थे। यहां काम कर रहे मजदूर ने बताया कि हादसा सुबह पौने 12 बजे के करीब हुआ। साढ़े 11 बजे लेबर ने चाय पी और जब वह शेड डालने के लिए ऊपर चढ़े तो लोहे के एंगल सहित शेड नीचे गिर गई। नीचे काम कर रहे मजदूरों पर लोहे के एंगल और शेड गिर गई।

इस फैक्ट्री के लिए शेड का ठेका राजस्थान के ठेकेदार को दिया है जबकि फर्श व अन्य काम का ठेका दूसरे ठेकेदार के पास है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर जीरकपुर नगर काउंसिल के ईओ , एसएचओ जीरकपुर, डीएसपी , नोडल अफसर पहुंच गए हैं। वहीं दूसरी तरफ सूचना मिलने के बाद डॉक्टरों की मेडिकल टीम, एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड टीम भी मौके पर पहुंच गई है। राहत व बचाव का कार्य चल रहा है।