PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के कॉमर्स एंड मैनेजमेंट के पीजी डिपार्टमेंट द्वारा “पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,

"Power Point Presentation" competition organized by PG Department of Commerce & Management PCM SD College for Women Jalandhar

PTB News “शिक्षा” : पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज के कॉमर्स एंड मैनेजमेंट के पीजी डिपार्टमेंट ने ‘पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन” प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में एम.कॉम सेमेस्टर द्वितीय और चौथे की छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं ने महिला विमेन एंपावरमेंट, इमोशनल इंटेलिजेंस, मार्केटिंग मिक्स, कंज्यूमर राइट्स आदि जैसे विभिन्न विषयों पर प्रस्तुतियाँ दीं। निर्णय पांच मानदंडों अर्थात प्रस्तुति की विषय वस्तु, संचार कौशल और गैर-मौखिक अभिव्यक्ति और आत्मविश्वास के आधार पर किया गया ।

इस प्रतियोगिता के निर्णयकगण सुश्री पलक, श्रीमती रचना रल्हन और श्रीमती दिलप्रीत असिस्टेंट प्रोफेसर पीजी डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट थे । एमकॉम सेमेस्टर द्वितीय की किरण ने पहला स्थान हासिल किया। एम.कॉम सेमेस्टर द्वितीय की साक्षी और अंकिता ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। कॉलेज की प्रबंधक समिति के सदस्यों और प्राचार्य डॉ (श्रीमती) पूजा पराशर ने इस तरह के आयोजन के लिए विभाग के प्रयासों की सराहना की।