PTB News

Latest news
होटल में कैसे लगी आग? एक ही सीढ़ी और अंदर भरा था धुआं…फायर ऑफिसर ने बताई खौफनाक कहानी दिल्ली के बाद पंजाब में आग से फैली सनसनी, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, जिं/दा ज/ला कर्मचारी 2026 के ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खबर, यह प्रसिद्ध Immigration मात्र 3-4 हफ्तों में दिला रहा है ऑस्ट्रे... विदेश में पढ़ाई करने का सुनहरा मौका, प्रसिद्ध इमीग्रेशन कल से पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू में आयोजित कर ... पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्...

जालंधर में कारोबारी की पत्नी से की सरेराह स्नैचिंग, गोल्ड चेन झपटी, एक्टिवा छोड़ भागे स्नेचर,

Jalandhar robbers snatched the chain from the neck vegetable traders wife from outside house people chased and ran away leaving activa Punjab

PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर शहर में पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम पूरी तरह से फेल होता हुआ नजर आ रहा है। स्नैचिंग के मामले शहर में एकाएक बढ़ गए हैं। कभी लुटेरे सरे आम कार से पर्स उड़ा कर ले जाते हैं तो कभी स्कूटर पर अपने पति के साथ सब्जी लेकर जा रही महिला के कानों से वालियां छीन ली जाती हैं। अब नया मामला शहर के पॉश एरिया आदर्श नगर में सामने आया है।

देर रात शहर के पॉश एरिया आदर्श नगर में घर के पास पड़ोसियों के साथ बातचीत कर रही थी कि इतने में लुटेरे आए महिला के गले से सोने की चेन छीन कर फरार हो गए। जब मोहल्ले में शोर मचा तो एक मोटरसाइकिल सवार औऱ कुछ लोगों ने उनका पीछा किया। लेकिन लुटेरे मौके पर अपनी स्कूटी को छोड़कर भाग गए। जिस महिला के गले से सोने की चेन लूटी गई है वह सब्जी के कारोबारी सुभाष ढल्ल की पत्नी हैं।

मौके पर सुभाष ढल्ल ने कहा कि शहर में अराजकता का माहौल पैदा हो गया है। लोग खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। लुटेरे सरेआम घरों में घुस कर लूटपाट कर रहे हैं। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कहा कि लुटेरों के स्कूटर का नंबर ट्रेस करवाया जा रहा है। इसका एड्रेस पतचा लगाकर छापामारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही लुटेरों को काबू कर लिया जाएगा।

Jalandhar robbers snatched the chain from the neck vegetable traders wife from outside house people chased and ran away leaving activa Punjab

मौके पर पहुंचे सेंट्रल हलके से विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि पुलिस ने जिसकी स्कूटी है उनसे फोन पर संपर्क किया है। उनसे पूछताछ की जाएगी। उन्होंने ने आश्वासन दिया है कि शीघ्र ही स्नैचिंग करने वालों को पकड़ लिया जाएगा। शहर में स्नैचिंग की घटनाएं बढ़ने पर उन्होंने कहा कि चिंता मत करो शीघ्र ही सारा माहौल ठीक हो जाएगा, जिस स्कूटर को पुलिस ने कब्जे में लिया था उस पर नंबर तो PB08 –CW-7530 लगा था और स्कूटर में से जो आरसी मिली वह भी इसी नंबर की थी।

लेकिन स्कूटर में से दो नंबर अन्य नंबर प्लेटें भी बरामद हुईं हैं। यटह नंबर प्लेंटें भी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेंटे हैं। इन पर नंबर PB08-EW-2657 अंकित है। जो स्कूटर की डिग्गी में से हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेंटें मिली हैं वह भी स्कूटी पर लगने वाली ही हैं। स्कूटर में से एक चैक बुक भी बरामद हुए है। जिसमें हस्ताक्षरित चैक हैं। पुलिस का कहना है कि यह स्कूटी भी चोरी की हो सकती है।

Latest News