PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

PCM SD कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के फैशन डिजाइनिंग के पीजी विभाग में फ्रेशर्स पार्टी- 2022 का आयोजन,

Freshers Party - 2022 organized in PG Department of Fashion Designing PCM SD College for Women Jalandhar

PTB News “शिक्षा” : पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर में प्राचार्य डॉ (श्रीमती) पूजा पराशर के मार्गदर्शन में फैशन डिजाइनिंग के पीजी विभाग में फ्रेशर पार्टी- 2022 का आयोजन किया गया। बीएससी, एमएससी और बी वॉक के सभी छात्र इस खुशी के अवसर का हिस्सा थे। इस पार्टी में शो के दो राउंड हुए। पहला राउंड इंट्रोडक्शन का और दूसरा राउंड टैलेंट हंट का था । शो के विजेताओं को छह अलग-अलग खिताबों से सम्मानित किया गया।

श्री ईशू (कोरियोग्राफर और अभिनेता), श्री तरुण कुमार, (अभिनेता और निर्माता टीएमपी स्टूडियोज) और सुश्री सिमरन कौर, (अभिनेत्री और मॉडल) जैसी प्रसिद्ध हस्तियों को विजेताओं का फैसला करने के लिए आमंत्रित किया गया था। शो को सफल बनाने के लिए कुछ दिलचस्प नृत्य, गाने प्रस्तुत किए गए एवम गेम्स खेली गई । मिस फैशनेबल जूनियर का खिताब कुमारी महक (बीएससी सेमेस्टर द्वितीय) को दिया गया ।

कुमारी शीबा (एमएससी एफडी सेमेस्टर चौथा) को मिस फैशनेबल सीनियर का खिताब, कुमारी शालू (बी वॉक सेमेस्टर छठे) को मिस कॉन्फिडेंट, कुमारी मंदीप (एमएससी एफडी सेमेस्टर चौथे) को मिस गॉर्जियस, कुमारी सिमरनजीत (बीएससी एफडी सेमेस्टर द्वितीय) को बेस्टआउटफिट और श्रीमती सिमरनप्रीत (बीएससी एफडी सेमेस्टर छठा) को मिस एलिगेंट का खिताब दिया गया । कॉलेज की प्रबंधक समिति के सदस्यों और प्रिंसिपल ने फैशन डिजाइनिंग विभाग द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की