PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

के.एम.वी. की छात्राओं ने वर्कशॉप के द्वारा सीखे ऑयल पेंटिंग के गुर,

KMV organises a workshop on Oil Painting

PTB News “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महाविद्यालय,जालन्धर के पोस्ट ग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ फाइन आर्ट्स के द्वारा ऑयल पेंटिंग विषय पर एक दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन करवाया गया। श्री महेंद्र ठुकराल ने इस वर्कशॉप में बतौर स्रोत वक्ता शिरकत की। 50 से भी अधिक छात्राओं की सहभागिता वाली इस वर्कशॉप में स्रोत वक्ता ने आयल पेंटिंग को मूल अवधारणाओं से शुरू करते हुए विस्तार से बयान करने के साथ-साथ पेंटिंग के लिए किसी भी विचार की कंपोजिंग को भी बेहद सरल शब्दों में बयान किया।

श्री महेंद्र के द्वारा छात्राओं को लैंडस्केप पेंटिंग के प्रमुख पहलुओं को एक कलाकार के दृष्टिकोण से भी खूबसूरती के साथ उजागर किया गया। इसके अलावा एक आदर्श लैंडस्केप को तैयार करने की विधि के संबंध में चर्चा करते हुए उन्होंने रचना की रचनात्मक प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बात की। वर्कशॉप के अंत में स्रोत वक्ता के द्वारा जहां छात्राओं के विभिन्न सवालों के सरल ढंग से जवाब दिए गए वहीं साथ ही फाइन आर्ट्स के क्षेत्र के साथ संबंधित रोकागार के विभिन्न अवसरों के बारे में विस्तार से बात करने के साथ-साथ फ्रीलांसर के तौर पर इस क्षेत्र में कैरियर को अपनाने के संबंध में भी प्रकाश डाला गया।

विद्यालय प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने वर्कशॉप के द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी छात्राओं के साथ सांझा करने के लिए श्री महेंद्र ठुकराल के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को जहां विषय की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हैं वही साथ ही उनकी सृजनात्मकता को भी एक उत्तम मंच प्रदान करने में सहायक साबित होते हैं। इसके साथ ही उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए फाइन आटर््स विभाग के समूह प्राध्यापकों के द्वारा किए गए प्रयत्नों की भी प्रशंसा की।