PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा सुबह-सुबह पहुंचे सूर्या एनक्लेव इलाके में, लिया सीवरेज समस्या का जायजा,

Raman Arora MLA Jalandhar Central reached Surya Enclave area early in the morning sewerage problem Punjab

PTB City न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : जालंधर के पॉश इलाके सूर्या एनक्लेव में आज सुबह के समय अचानक जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा निगम टीम को साथ लेकर पहुंचे / जहां उन्होंने इलाका निवासियों को बीते कई सालों से बरसात होने पर सूर्या एनक्लेव एक्सटेंशन में सीवरेज ओवरफ्लो की चली आ रही समस्या का जायजा लिया /

आपको बता दें कि बरसात में सूर्या एनक्लेव कालोनी के करीब 7 एकड़ इलाके में गंदा पानी भर जाता है / यह समस्या तीन-चार साल से बनी हुई है, कई बार पूर्व विधायक रजिंदर बेरी को इस मामले की जानकारी दी गई और निगम इस मामले की गंभीरता को देखते हुए लाखों रुपये भी खर्च कर चुका है, लेकिन इसका समाधान ना तो निगम अधिकारी और ना ही पूर्व विधायक निकाल पाए हैं / जिसकी वजह से इलाके से सटे किशनपुरा से सटे मोहल्लों के घरों में भी बरसातों में सीवरेज का पानी घुस जाता है /

ऐसे में आज यानि बुधवार को जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा इलाके का दौरा करने पहुंचे और हालात का जायजा लिया / इस दौरान सूर्या एनक्लेव और महाराजा रणजीत सिंह एवेन्यू के लोग भी मौके पर पहुंचे और सेंट्रल हल्के के इस इलाके में बढ़ रही परेशानी विधायक जी को बताई / लोगों ने कहा कि विधायक राजिदर बेरी को कई बार समस्या बताई, लेकिन इसका स्थाई हल कोई नहीं निकाल सका /

लोगों ने कहा कि यह कालोनी जब से डेवलप हुई है तब से ही लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है / उन्होंने कहा कि इस इलाके में राहत के लिए वह अपने तौर पर निगम कर्मियों व इलाके के कुछ लोगों के साथ एक-दो दिन में मीटिंग करेंगे और फाइनल फैसले के बाद काम को शुरू कर दिया जायेगा / विधायक रमन अरोड़ा ने आगे यह भी कहा कि लोगों के अनुसार पूर्व विधायक राजिंदर बेरी अभी तक इलाके में 80 लाख के करीब रपये खच कर काम करवा चुके हैं, लेकिन हालात बता रहे हैं कि यहां कितना काम हुआ है कितना नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि लोग सच में बहुत परेशान हैं और जल्द ही इस समस्या का हल किया जायेगा /