PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने PTC चैनल के एमडी रवींद्र नारायण को हिरासत में लिया है / उनके खिलाफ मिस PTC प्रतियोगिता को लेकर एक लड़की ने शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसको लेकर अब PTC चेंनल के MD रविंद्र नारायण से पूछताछ की जा रही है /
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें गुरुग्राम स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया गया है / आपको यह भी बता दें कि शिकायतकर्ता लड़की ने इस सुंदरता के मुकाबले के नाम पर लड़कियों को देह व्यापार के लिए हाई प्रोफाइल लोगों के पास भेजने,
ब्लैकमेल करने सहित अन्य कई गंभीर आरोप लगाए हैं / इस मामले में लड़की की शिकायत पर कई और लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है / आपको यह भी बता दें कि जिस लड़की की और से शिकायत दी गई है वह लड़की भी प्रतियोगिता में भाग लेना चाहती थी, लेकिन जब उसके साथ कुछ गलत हुआ तो उसने उसके बाद पिछले महीने ही तारीख में पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद PTC चैनल से जुड़े कई लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर आगे की करवाई शुरू कर दी थी, जिसमें यह पहली गिरफ़्तारी है /





































