PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

आज फिर हुई पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी, CNG भी हुई महंगी, जाने नई क़ीमते,

Petrol and diesel prices increased again today CNG also became expensive

PTB Big News नई दिल्ली : देश में पेट्रोल और डीजल के दाम दिन पर दिन बढ़ते ही जा रहे हैं. दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दामों में आज फिर 80-80 पैसे की बढ़ोतरी हुई है. चार महीने से ज्यादा के अंतराल के बाद 22 मार्च यानी मंगलवार को पहली बार इन कीमतों में बदलाव किया गया था, जिसके बाद पिछले 16 दिनों के अंदर 14वीं बार ईंधन महंगा हुआ है और तब से अबतक पेट्रोल-डीजल 10 रुपए से ज्यादा महंगा हुआ है. वहीं आज एक बार फिर सीएनजी के दामों में भी ढ़ाई रुपए की बढ़ोतरी की गई है. मुंबई में पेट्रोल की कीमतों में 84 पैसे और डीजल की कीमतों में 85 पैसे की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 102 रुपए 51 पैसे और एक लीटर डीजल की कीमत 104 रुपए 77 पैसे हो गई है.

गौरतलब है कि नवंबर की शुरूआत से मंगलवार तक ईधन की कीमतें स्थिर रहीं थी, उस दौरान केंद्र ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमश: 5 रुपए और 10 रुपए प्रति लीटर की कमी की थी. ओएमसी विभिन्न कारकों के आधार पर परिवहन ईंधन लागत में बदलाव करती है. आखिरी कीमत में उत्पाद शुल्क, मूल्य वर्धित कर और डीलर का कमीशन शामिल है. पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में देश भर में बढ़ोतरी की गई है, लेकिन इनके दाम स्थानीय कर के आधार पर अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हैं.