PTB News

Latest news
पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में हुए नतमस्तक शूटिंग में भारत ने जीता स्वर्ण पदक, सुरुची और कमलजीत ने किया कमाल चंडीगढ़ : हेड कॉन्स्टेबल की गोली मारकर ह/त्या, बयान बदलने के बाद बेटा गिरफ्तार जालंधर : युवक पर हम*लावर किर*पाण और बरसा रहे थे ला*त-घूं*से, तभी उन पर झपटा कुत्ता, बचाई युवक की जान पंजाब पुलिस में होगी 450 ASI की सीधी भर्ती, CM मान बोले, पुलिसिंग को करना है मजबूत पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के फैशन डिजाइनिंग विभाग ने इंडस्ट्रियल विज़िट आयोजित की, सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी में रंगारंग फूड कार्निवल आयोजित, एच.एम.वी. की एम.एस.सी. मैथेमेटिक्स की छात्रा ने जीएनडीयू मेरिट लिस्ट में टॉप किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लगा अमेरिकी अदालत से बड़ा झटका NSE IPO हुआ Listing : देश का दूसरा सबसे बड़ा IPO हुआ फ्लॉप

सेंट सोल्जर में युवराज सिंह क्रिकेट अकादमी का फ्री कैंप की शुरुआत, देखने को मिला युवा खिलाड़ियों में क्रिकेट के प्रति जोश और उत्साह,

Free Cricket Camp of Yuvraj Singh Cricket Academy at St Soldier Group

PTB News “शिक्षा” : युवाओं को क्रिकेट की बेहतरीन ट्रेनिंग के लिए सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स द्वारा युवराज सिंह सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस के साथ करार कर शुरू की गई क्रिकेट अकादमी का पहले 3 दिवसीय फ्री क्रिकेट कैंप की शुरुयात हुई। जिसमें पंजाब के विभिन्न शहरों जैसे जालंधर, अमृतसर, लुधियाना, बठिंडा आदि के साथ साथ चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश के 150 से अधिक युवाओं ने भाग लिया।

ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए बताया कि इस कैंप में खिलाड़ीयों को बेहतर जानकारी और ट्रेनिंग देने के लिए भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह की टीम विशेष रूप से आई है और पूरा कैंप उन्हीं की देख रेख में करवाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने बताया कि इस अकादमी में ट्रेनिंग करने के चाहवान छात्रों की पूरी ट्रेनिंग ट्रेनिंग युवराज सिंह की गाइडेंस में और क्वालिफाइड कोचेस द्वारा होगी। भारतीय क्रिकेट टीम ,रणजी ट्रॉफी और आई पी एल के खिलाडी समय समय पर छात्रों के टिप्स देने आया करेंगे जिससे उनका कॉन्फिडेंस और बिल्ड अप होगा।

वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने बताया कि कैंप के तीसरे दिन 10 अप्रैल को पंजाब के बहुत से खिलाडी इस कैंप में शामिल होंगे और बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले 10 खिलाडियों का चयन कर उन्हें पुरे साल की स्कालरशिप देंगे। सेंट सोल्जर ग्रुप द्वारा अपने कैंपस में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट पिच बनाई गई है जिसमें छात्रों को प्रोफेशनल कोचिंग में मदद दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हॉस्टल फैसिलिटी खिलाडियों को प्रोवाइड करवाई जाएगी तांकि वह अपनी गेम पर पूरा फोकस कर सकें। युवाओं में स्पोर्ट्स के प्रति बहुत जनून है अगर उन्हें सही गाइड किया जाये और ट्रेनिंग दी जाये तो वह अपने पेरेंट्स, शहर और पुरे देश का नाम नई ऊंचाइयों पर लेकर जा सकते हैं।