PTB Big न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : पंजाब के प्रसिद्ध सुपर स्टार व पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ द्वारा 17 अप्रैल को लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हुआ दिलजीत दोसांझ नाइट शो लगातार विवादों में घिरता जा रहा है /
दरअसल दिलजीत दोसांझ लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हेलीकॉप्टर से आए थे और उनके कार्यक्रम के लिए विशेष रूप से सेट बनाया गया था जोकि बोर्न टू शाइन वर्ल्ड टूअर के तहत लगाया गया था / लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हुए इस नाइट शो के बाद फगवाड़ा पुलिस ने इस नाइट का आयोजन करने वाली कंपनी सारेगामा और दिलजीत दोसांझ को LPU में लाने वाले चौपर के ड्राइवर के खिलाफ FIR दर्ज की है /
बताया जा रहा है कि SDM फगवाड़ा द्वारा जारी किए गए हुकुम का पालन नहीं करने के मामले में फगवाड़ा पुलिस ने सारेगामा कंपनी और चौपर के ड्राइवर के खिलाफ FIR दर्ज की है, लेकिन यह मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि अब लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में नाइट शो के दौरान वहां पर लगाए गए पानी के स्टॉल जहां पर महज 20 रपये की पानी को बोलत को 200 रूपये में बेचा जा रहा था का वीडियो अब लगातार सोशल मीडिया पर Viral हो रहा है /
इस नाइट शो को देखने आए लोगों का कहना है कि इस पानी की बोतल पर MRP 20 रूपये लिखा हुआ है, जिसके बावजूद वहां पर 200 रूपये में यह पानी की बोतलें बेची गई हैं / लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन और मौजूदा सरकार को इस तरह से लोगों को लूटने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और अब देखना यह बहुत ही दिलचस्प होगा कि लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के खिलाफ जिला प्रशासन और मौजूदा सरकार क्या सख्त कार्रवाई करती है /
वहीं अभी तक लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के प्रबंधकों की और से चौपर के ड्राईवर के खिलाफ हुई FIR व दिलजीत दोसांझ को लेकर हुए विवाद के मामले में कोई भी बयान सामने नहीं आया है वहीं पानी की बोतलों को 20 रूपये की बजाए 200 रूपये में आखिर क्यों बेचा जा रहा था के Viral हो रहे Video को लेकर जब लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के अमन मित्तल से सम्पर्क करने की कोशिश की गई तो उनसे सम्पर्क नहीं हो सका अगर वह अपना स्पष्टीकरण देना चाहते हैं तो उसे भी नैतिकता के आधार पर प्रकाशित किया जायेगा /





































