PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

पर्यटकों से भरी बस कंटेनर से टकराई, 2 की मौत, कई घायल,CM ने जताया दुःख,

Bus full of tourists collided with container 2 killed many injured CM expressed grief

PTB Accident News इटावा : आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह तड़के पर्यटकों से भरी बस की टक्कर कंटेनर से हो गई. इस हादसे में दो पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक घायल हो गए. हादसा चौबिया इलाके में 113 चैनल पर गोपालपुर गॉव के पास हुआ. सभी पर्यटक कर्नाटक के बताए जा रहे हैं, जो कि दिल्ली, मथुरा, आगरा होते हुए अयोध्या ओर काशी घूमने जा रहे थे. सभी घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया गया है. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

जानकारी के मुताबिक कर्नाटक से 50 पर्यटकों को लेकर वाराणसी जा रही स्लीपर बस इटावा के पास हादसे की शिकार हो गई. दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशास‍न के कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घायलों को अस्‍पताल पहुंचाया गया. पुलिस के मुताबिक दो लोगों की मौत हुई है. हादसा तड़के 3 बजे के आसपास हुआ, जब सभी यात्री गहरी नींद में सो रहे थे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इटावा सड़क हादसे पर दुख जताते हुए घायलों को समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं. उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि घायलों का इलाज करवाया जाए.

Latest News