PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

150 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस,

Car fell into a deep gorge 4 people died police engaged in investigation

PTB Accident News शिमला : हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से बड़ा हादसा हुआ है. सूबे की राजधानी शिमला के रोहड़ू में एक कार खाई में गिरी है. हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है. सभी कार सवार शादी समारोह से लौट रहे थे कि इस दौरान आधी रात को रोहडू क्षेत्र के गाँव छुपाडी के साथ इनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई. सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी. शिमला की एसपी ने हादसे की पुष्टि की है.

शिमला पुलिस के अनुसार, हादसे में शिकार हुई गाड़ी टाटा पंच अभी हाल ही में खरीदी गई थी. गाड़ी में सवार चारों लोग शादी समारोह से लौट रहे थे. हालांकि, देर रात को कैसे हादसा हुआ इसकी जांच की जा रही है. हादसे में मारे गए गए लोगों की पहचान देविंदर अत्री (48) पुत्र नोखराम गाँव भोलाड़, जुब्बल, त्रिलोक राकटा (35) पुत्र स्व. कलम सिंह, आशीष (28) पुत्र स्व. हुमा नंद, कुलदीप (35) पुत्र स्व. अर्ग सिंह के रूप में हुई है. सभी एक ही गांव के रहने वाले थे.

शिमला पुलिस का कहना है कि ये सभी गाँव समोली में शादी समारोह से अपने घर लौट रहे थे. बताया जा रहा है कि भोलाड निवासी देविंद्र अपने 3 साथियों के साथ अपनी गाडी से वापस गांव लौट रहा थे, लेकिन देर रात को गाडी छुपाडी गांव के करीब पगडंडी से गिर गई. बुधवार देर रात को हुए इस हादसे का पता गुरुवार सुबह तब चला जब घास लेने खेत जा रही गांव की एक महिला की नजर दुर्घटनाग्रस्त हुई गाड़ी पर पड़ी.