PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पुलिस ने 4 संदिग्ध आतंकियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

police caught 4 suspected terrorists in karnal recovered ammunition in huge quantity

PTB Big News हरियाणा : हरियाणा पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है. पुलिस ने हरियाणा के करनाल जिले से 4 संदिग्ध आतंंकवादियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए इन संदिग्ध आतंकियों से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए है. आंतकी बड़ी मात्रा में गोलियां और बारूद कंटेनर में लेकर जा रहे थे. पुलिस के अनुसार बरामद बारूद आरडीएक्स हो सकता है.

जानकारी के अनुसार, 4 संदिग्ध आतंकियों के पास से बारूद, गोलियां, हथियार बरामद किए हैं. बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह 4 बजे बसताड़ा टोल प्लाजा से सभी को गिरफ्तार किया गया है. ये सभी इनोवा गाड़ी में जा रहे थे. मधुबन थाने में बम निरोधक दस्ता मौके पर है. शुरुआती जांच में पता चला है कि ये सभी पंजाब से दिल्ली की तरफ जा रहे थे और आईबी की रिपोर्ट पर नाका लगाया गया और इनकी गिरफ्तारी हुई है.