PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को धमकी देने के आरोप में भाजपा नेता को किया पंजाब पुलिस के 50 जवानों ने गिरफ्तार,

BJP Leader tajinder pal singh bagga arrested punjab police arvind kejriwal

PTB Big Political न्यूज़ दिल्ली / चंडीगढ़ : दिल्ली भाजपा के नेता तजिंदर बग्गा को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साइबर सेल की टीम ने यह कार्रवाई की। उनके खिलाफ मोहाली साइबर थाने में केस दर्ज है। बग्गा को पंजाब पुलिस ने जांच में शामिल होने का नोटिस दिया था लेकिन वे इसके लिए नहीं पहुंचे थे। बग्गा पर फिल्म कश्मीर फाइल्स को लेकर दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल पर विवादित टिप्पणी करने का आरोप है।

बग्गा के करीबियों के मुताबिक करीब 12 गाड़ियों में 50 पुलिसकर्मी उनके दिल्ली स्थित घर पर पहुंचे। परिजनों ने कहा कि पहले कुछ पुलिस वाले घर के अंदर आए। उन्होंने कुछ देर बात की। जिसके बाद बाहर से बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी घर में घुस गए और बग्गा को पकड़कर ले गए। बग्गा का मोबाइल भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया। आप विधायक नरेश बाल्यान ने बग्गा की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी दी।

तजिंदर बग्गा के पिता प्रितपाल सिंह ने कहा, ‘पंजाब पुलिस के लोग तजिंदर को खींचकर ले गए। उन्हें पगड़ी भी नहीं पहनने दी। जब मैंने वीडियो बनाने की कोशिश की, तो मुझे रोककर एक कमरे में ले गए। वहां मेरे मुंह पर मुक्का मारा गया। पंजाब पुलिस मेरा फोन भी छीनकर ले गई। अरविंद केजरीवाल मेरे बेटे को जबरदस्ती फंसाना चाहते हैं। इसके बाद प्रितपाल बग्गा बेटे के बारे में जानकारी लेने जनकपुरी थाने पहुंचे।

दिल्ली के भाजपा नेता तजिंदर बग्गा पर पंजाब के मोहाली में केस दर्ज है। यह केस आप के प्रवक्ता सन्नी आहलूवालिया के बयान के आधार पर मोहाली साइबर क्राइम सेल में दर्ज हुआ था। शिकायतकर्ता सन्नी आहलूवालिया ने बग्गा पर केजरीवाल को जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कराया था। यह केस IPC की धारा 153A, 505, 505(2) और 506 के तहत दर्ज किया गया है।