PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

अवैध खनन मामले में पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन, इस अधिकारी को किया सस्पेंड,

punjab illegal sand mining bhagwant man government suspends ferozepur irrigation department superintending engineer Firozpur

PTB Big न्यूज़ फ़िरोज़पुर : पंजाब की सरकार ने फिरोजपुर के नहरी विभाग के निगरान इंजीनियर को आज सस्पेंड कर दिया है। SE राजीव गोयल पर फिरोजपुर में अवैध खनन को लेकर लापरवाही बरतने के आरोप की चर्चा है। एक महीने में मान सरकार की यह तीसरी कार्रवाई है, जिसमें अफसर को सस्पेंड किया गया है।

मोहाली-रोपड़ के माइनिंग अफसर विपिन और उसके बाद जियोलॉजिस्ट के तौर पर काम कर रहे गगन को इससे पहले सस्पेंड किया गया था। पंजाब के खनन मंत्री हरजोत बैंस ने कहा कि माइनिंग माफिया को सरकार पूरी तरह से खत्म करेगी। इसके लिए जल्द ही माइनिंग पॉलिसी लाई जा रही है।

पंजाब सरकार ने शिक्षा विभाग में कामकाज के लिए चर्चित रहे IAS अफसर कृष्ण कुमार को माफिया खत्म करने की कमान सौंपी है। उन्हें खनन विभाग का प्रिंसिपल सेक्रेटरी बनाया गया है। उनकी अगुवाई में पंजाब सरकार रेत के खड्‌डों की निशानदेही भी करवा रही है। कई अलॉट खड्‌डों पर माइनिंग विभाग को ज्यादा खनन किए जाने का शक है।

खनन विभाग पंजाब में रेत खड्‌डों की निशानदेही करवा रहा है। उसी में कई अफसर फंस रहे हैं। इनमें कुछ नेताओं के नाम भी सामने आ सकते हैं। सरकार को शक है कि कहीं बिना मंजूरी के दरिया में अवैध माइनिंग की गई है तो कहीं रेत खड्‌डों में मंजूरी से ज्यादा रेत खनन किया गया।