PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

एच.एम.वी. में फिल्म सौंकन-सौंकने की प्रमोशन,

Promotion of Film Saunkan Saunkane at HMV

PTB News “शिक्षा” : हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर के परिसर में अभिनेता व गायक एमी विर्क, अभिनेत्री व गायिका निमरत खैरा (कालेज एलुमनाई) और अभिनेत्री सरगुन मेहता अपनी आगामी फिल्म सौंकन-सौंकने की प्रमोशन के लिए अपनी टीम के साथ पहुंचे। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी ने ज्योति प्रज्ज्वलित करने के उपरांत फुलकारी, प्लांटर्स व फाइन आर्टस विभाग की छात्राओं द्वारा बनाए पोट्र्रेट देकर आए हुए मेहमानोंं का हार्दिक स्वागत किया।

उन्होंने फिल्म की सारी टीम को बधाई देते हुए बहुत शुभकामनाएं दी। अभिनेता व गायक एमी विर्क ने अपनी आगामी फिल्म के बारे में छात्राओं को अवगत करवाते हुए एक गीत सुनाया। निमरत खैरा व सरगुन मेहता ने बहुत उत्साह से छात्राओं को अपनी आगामी फिल्म को देखने के लिए आमंत्रित किया और अपनी आगामी फिल्म का गीत गाकर इस अवसर को जीवंत बनाया।

इस कार्यक्रम का संचालन डीन यूथ वैलफेयर श्रीमती नवरूप, आईक्यूएसी कोआर्डिनेटर डॉ. आशमीन कौर, डॉ. राखी मेहता तथा श्रीमती शिफाली कश्यप ने किया। इस अवसर पर फैकल्टी और नान-टीचिंग स्टाफ के सदस्य भी शामिल हुए। मंच संचालन डॉ. अंजना भाटिया ने किया।