PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

युवा नेता प्रवीण पहलवान के कांग्र्रेस छोड़ “आप” के साथ नजदीकियों से पूर्व MLA राजिंदर बेरी को लगा बड़ा झटका,

Former MLA Rajinder Beri suffered a major setback due to youth leader Praveen Phalwan leaving Congress and being close with AAP party

PTB City News जालंधर : “आप” के सत्ता में आने के बाद से ही कई कांग्रेसी व अन्य पार्टियों के नेता अब “आप” पार्टी के नेताओं से या तो नजदीकियां बढ़ा रहे हैं या फिर “आप” की तरफ से निगम चुनाव लड़ने के लिए अपनी सीट पक्की करते हुए अपने वार्ड में दिखाई दे रहे हैं /

ऐसे में जालंधर सैंट्रल हल्के से युवा नेता प्रवीण पहलवान जोकि कांग्रेस पार्टी से अब अलग होकर “आप” के साथ बढ़ रही नजदीकियों से इन दिनों काफी चर्चा में हैं और ऐसे में पूर्व विधायक राजिंदर बेरी को भी बड़ा झटका लगा है / आपको बता दें कि प्रवीण पहलवान अपने वार्ड से लेकर शहर के कई युवाओं के साथ अपनी पैठ बनाये हुए हैं /

वह सैंट्रल हल्के यानि कोट राम दास सहित चौगिट्टी जैसे इलाके में खासा अपना अलग प्रभाव रखते हैं, जिससे आसपास के लोगों में कांग्रेस पार्टी को आने वाले समय में बड़ा नुकसान हो सकता है, खासकर तब जब निगम चुनावों की तैयारी में इन दिनों सभी पार्टी के दल जुटे हुए हैं /

आपको यह भी बता दें कि प्रवीण पहलान की आप की सरकार बनने के बाद नजदीकियां कांग्रेस को रास नहीं आ रही थी जिसके बाद पार्टी के सीनियर नेताओं ने उनको पार्टी पद से निष्काषित कर दिया है, लेकिन इसका कांग्रेस पार्टी को फायदा होगा या नुकसान यह तो आने वाला समय ही बताएगा /

आपको यह भी बता दें कि प्रवीण पहलवान इससे पहले निर्दलीय रूप से निगम चुनाव लड़ चुके हैं। 2017 में जब कांग्रेस ने प्रवीण पहलवान को टिकट नहीं दिया तो उन्होंने निर्दलीय रूप से चुनाव लड़ा था और महज कुछ वोटों से चुनाव हार गए थे /

इसके बाद कांग्रेस के तत्कालीन विधायक राजिंदर बेरी ने प्रवीण पहलवान को मना लिया और फिर कांग्रेस में वापिस ले आए, लेकिन अब एक बार फिर से प्रवीण पहलवान निगम चुनावों में कूदने की तैयारी “आप” की टिकट से करने लगे हैं उम्मीद है कि अगर वार्डबंदी ना हुई तो वह वार्ड नंबर 7 से निगम चुनाव लड़ेंगे /