PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

जालंधर में सरकारी बाबू नहीं मांग पाएँगे रिश्वत, जिलाधीश घनश्याम थोरी ने कही बड़ी बात,

Government babu will not be able to ask for bribe in Jalandhar DC Ghanshyam Thori said big thing

PTB City News जालंधर : मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से शुरू भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए इससे संबंधित बोर्ड अब सभी सरकारी कार्यालयों में लगाए जाएंगे। डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पिछले दिनों भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन नंबर 9501200200 लांच किया था।

डीसी थोरी ने कहा कि जालंधर के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन नंबर वाले बोर्ड लगाए गए हैं। उन्होंने लोगो कहा कि यदि कोई भी सरकारी अधिकारी काम के बदले रिशवत मांगता है तो इस हेल्पलाइन का प्रयोग किया जाए ताकि ऐसे स्टाफ के विरुद्ध जल्द से जल्द कार्यवाही की जा सके।

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में सब रजिस्ट्रार दफ्तर, पटवारखाना, सेवा केंद्र, खजाना दफ्तर, एसडीएम -1 की एंट्री, तहसील कोरिडोर, डीसी दफ़्तर की सभी मंजिलों, आरटीए दफ्तर, ड्राइविंग लाइसेंस खिड़की के नजदीक एसडीएम-2 के दफ्तर और पुराने पटवारखाने सहित कई स्थानों पर बोर्ड लगाए गए हैं।

यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी सरकारी काम के बदले रिश्वत की मांग करता है तो उसकी आडियो या वीडियो रिकार्ड की जाए और तुरंत कार्रवाई के लिए भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर हेल्पलाइन नंबर 9501200200 पर भेजा जाए।

घनश्याम थोरी ने कहा कि राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार विरुद्ध ज़ीरो टोलरैंस की नीति अपनाई है जिसके अंतर्गत सरकारी अधिकारी /अधिकारी की तरफ से किसी भी तरह की कोताही के साथ मुख्य मंत्री भगवंत मान के आदेशों अनुसार सख़्ती के साथ निपटा जाएगा। अधिकारी या कर्मचारी के रिश्वत मांगने या लेने संबंधित शिकायत आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।