PTB News

Latest news
23 वर्षों की गौरवशाली यात्रा में ब्रिटिश ओलिविया स्कूल ने विश्व को दिए 2 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, स्था... पी सी एम एस कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने एम एस सी फैशन डिजाइनिंग सेमेस्टर-I के नतीजों में शानदार प्रदर... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਅੰਤਰ ਕਾਲਜ ਮੁਕਾਬਲੇ, ਟੈਲੇਂਟ ਕਾਰਨੀਵਲ, ਵਿੱਚ ਕੀਤਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ आईवी वर्ल्ड स्कूल में विश्व पुस्तक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, प्रेसिजन एंड प्वाइज़: इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब लोहारां में इंटर-स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 का ... एच.एम.वी. ने डायमंड नाइट 2026 का आयोजन पूरे उत्साह के साथ किया, पंजाब : माचिस से खेलते-खेलते आग की चपेट में आई 3 साल की बच्ची, झुलसी, तड़पती रही 6 घंटे, पंजाब से बड़ी ख़बर! 2 दिन के पुलिस रिमांड पर सांसद अमृतपाल सिंह, हुई पेशी, स्कूलों को फिर से मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के जज पर हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन, आपत्तिजनक वीडियो से जुड़ा है मामला,

Chandra Grahan 2022 इन राशिवालों को मिल सकती है करियर में तरक्की, धनलाभ के भी योग,

Chandra Grahan 2022 astrology lunar eclipse 2022 may bring tremendous progress career zodiac signs

PTB News धार्मिक : आज यानी 16 मई को वैशाख पूर्णिमा की तिथि है और आज ही साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है। हिंदू पंचांग की गणना के अनुसार चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा तिथि पर ही लगता है। पूर्णिमा तिथि 15 मई को दोपहर 12 बजकर 47 मिनट से पूर्णिमा तिथि प्रारंभ हो चुकी है। चंद्रग्रहण वृश्चिक राशि और विशाखा नक्षत्र में लगेगा। हालांकि यह चंद्रग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रहण का जीवों पर विशेष प्रभाव पड़ता है।

ग्रहण वैसे तो अशुभ माना जाता है, लेकिन इसके विशेष योग में होने के कारण कुछ राशियों पर सकारात्मक प्रभाव भी पड़ेगा। चंद्रग्रहण पूर्ण रूप से खगोलीय घटना है, लेकिन ज्योतिष शास्त्र की काल गणना के अनुसार चंद्र ग्रहण का विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के साथ विशेष योग बनने से इस बार यह अधिक असरदार और फलदाई होगा। साल के प्रथम चंद्रग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह चंद्रग्रहण धनलाभ और तरक्की लेकर आएगा।

साल का पहला चंद्र ग्रहण 6 राशियों पर भारी, आपके लिए शुभ रहेगा या अशुभ:–

मेष राशि के जातकों पर चंद्रग्रहण का विशेष प्रभाव पड़ने की संभावना है। मेष राशि के जो जातक नौकरी पेशा वाले हैं उनको कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिलने की संभावना है। मेष राशि के जातकों के लिए निवेश के लिए यह समय बेहद शानदार रहेगा। पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा। विदेश यात्रा की संभावना है। नौकरी में भी अनुकूल लाभ हो सकते हैं। धन, यश और वैभव में वृद्धि होगी।

चंद्रग्रहण का सिंह राशि वाले जातकों पर अनुकूल प्रभाव देखने को मिलेगा। इस ग्रहण के दौरान सिंह राशि के जातकों को कार्यस्थल पर सराहना के साथ नौकरी में प्रमोशन होने की संभावना है। आपको कार्यक्षेत्र में किसी व्यक्ति विशेष से लाभ प्राप्त होने की संभावना है। एक से अधिक स्रोतों से धन कमाने के अवसर प्राप्त होंगे। लाइफ पार्टनर के साथ आपका रिश्ता अनुकूल और मजबूत रहेगा। अपने वरिष्ठों से मार्गदर्शन लेते रहें, वाणी पर संयम रखें और अपने कार्य क्षेत्र में मेहनत और लगन से कार्य करें।
इस दौरान आपको करियर में बड़ी सफलता हासिल हो सकती है।

चंद्रग्रहण तुला राशि वालों के जीवन पर शुभ प्रभाव देगा। इस दौरान आपको करियर में बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। आपको अपनी कड़ी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। धन लाभ के योग बनेंगे।

धनु राशि वाले जातकों के लिए साल का पहला चंद्रग्रहण बेहद खास होने वाला है। 16 मई को लगने वाले इस चंद्रग्रहण के दौरान धनु राशि के जातकों की आर्थिक उन्नति होगी, व्यापार में लाभ प्राप्त होगा और साथ ही नए निवेश में अत्यधिक लाभ की संभावना है। कार्य क्षेत्र में भी अभूतपूर्व सफलता प्राप्त होने के योग हैं। आर्थिक रूप से मजबूत स्थिति होने की संभावना प्रबल है।

चंद्र ग्रहण कुंभ राशि के जातकों को आर्थिक लाभ पहुंचाएगा। इस दौरान कार्यक्षेत्र पर नई जिम्मेदारी मिलने की भी संभावना है। आपको कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा।

Latest News