PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

Ukerain-Russia जंग के बीच रूस से आई बड़ी ख़बर, रुसी राष्ट्रपति को हुई गंभीर बीमारी,

oligarch claims russian president vladimir putin very ill with blood cancer ukraine russia war

PTB Big न्यूज़ रूस : यूक्रेन जंग के लिए दुनिया भर में आलोचनाओं से घिरे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। एक खुफिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पुतिन बेहद गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। रूसी राष्ट्रपति के एक करीबी अमीर कारोबारी के मुताबिक पुतिन को ब्लड कैंसर है, हालांकि, अब तक यह साफ नहीं है कि उनका कैंसर किस स्टेज और किस टाइप का है।

यह दावा एक ऑडियो टेप के हवाले से किया गया है। इसमें कहा गया है कि पुतिन बस कुछ देर के मेहमान हैं। यह पहली बार नहीं है जब पुतिन के गंभीर तौर पर बीमार होने की खबरें सामने आई हैं। इसके पहले कहा गया था कि उनको पार्किंसन जैसी कोई बीमारी है। रूसी सरकार ने अब तक इन तमाम दावों को अफवाह करार दिया है।

बिजनेस मैगजीन ‘न्यूज लाइन’ ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि मैगजीन ने पुतिन के करीबी एक रूसी अरबपति और एक पश्चिमी कारोबारी की बातचीत रिकॉर्ड की है। रूसी कारोबारी कहता है कि पुतिन गंभीर रूप से बीमार हैं। उन्होंने अपनी जिद के चलते रूस, यूक्रेन और कई दूसरे देशों की इकोनॉमी तबाह कर दी है।

सच तो यह है कि पुतिन की वजह से दुनिया को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मॉस्को के सेंट्रल क्लिनिकल अस्पताल के सर्जन येवगेनी सेलिवानोव काला सागर तट पर स्थित पुतिन के महल में उनसे मिलने के लिए 35 बार जा चुके हैं। सेलिवानोव थायरॉयड कैंसर के विशेषज्ञ हैं।

इस टेप में रूसी अरबपति दावा करता है कि जंग में 15 हजार रूसी सैनिक मारे जा चुके हैं। उसके मुताबिक, पुतिन बीमारी से जंग नहीं जीत पाएंगे और अगर जीत भी गए तो शायद उन्हें किसी तख्तापलट का शिकार होना पड़े। इस टेप में रूसी कारोबारी की आवाज की पहचान का दावा तो किया गया है, लेकिन उसका नाम बताने से परहेज किया गया है। टेप में 11 मिनट की बातचीत है।

आपको यह भी बता दें कि कुछ वक्त पहले यूक्रेन की मिलिट्री इंटेलिजेंस ने भी पुतिन की बीमारी के बारे में जानकारी दी थी। तब भी कहा गया था कि उन्हें कैंसर है।पिछले दिनों पुतिन के दो वीडियो वायरल हुए। पहला वीडियो बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको से हाथ मिलाने के दौरान का है। वीडियो में लुकाशेंको का इंतजार कर रहे पुतिन का हाथ तेजी से कांप रहा है। कंपकंपी रोकने के लिए वो अपना हाथ सीने से लगाते हैं और लुकाशेंको की तरफ जाते हुए लड़खड़ा जाते हैं।