PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

चंडीगढ़ के सिंघु बॉर्डर जैसे हालत बनने से पहले ही किसानों के साथ बातचीत के लिए CM भगवंत मान ने बुलाया,

samyukt kisan morcha skm protest mohali punjab government cm bhagwant mann chandigarh

PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) चंडीगढ़ को अब ‘सिंघु बॉर्डर’ बनाने की एक तरफ तैयारी करके बैठ चुका है और इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए किसान मोहाली के गुरुद्वारा अंब साहिब में इकट्‌ठा होने लगे हैं। वहां दोपहर बाद उनका चंडीगढ़ कूच करने का कार्यक्रम है, हालांकि किसानों के प्रदर्शन से पहले ही भगवंत मान सरकार ने किसानों को बातचीत के लिए बुला लिया है। यह मीटिंग चंडीगढ़ स्थित सीएम हाउस में होगी।

संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के किसान नेताओं का कहना है कि CM भगवंत मान ने उनकी जायज मांगें नहीं मानी। इसलिए अब किसान AAP सरकार के खिलाफ बड़ा संघर्ष शुरू करेंगे। पूरे पंजाब से किसान आज मोहाली के गुरुद्वारा अंब साहिब में इकट्‌ठा होंगे। वहां से दोपहर बाद चंडीगढ़ के लिए कूच करेंगे।

पंजाब सरकार ने इस बार किसानों को एक साथ धान की रोपाई न करने को कहा है। इसके लिए राज्य को 4 जोन में बांटा गया है। इसके तहत 18, 20 और 22 जून को 6-6 जिलों और बचे 5 जिलों में 24 जून से धान की रोपाई होगी। सरकार ने यह कदम बिजली की कमी दूर करने के लिए उठाया। किसान इसका विरोध कर रहे हैं।

वह ऐलान कर चुके कि तय वक्त पर सभी जगह रोपाई होगी। उन्होंने कहा कि किसानों को धान रोपाई के लिए पर्याप्त बिजली मुहैया करवाने का जिम्मा सरकार का है। वह इसे पूरा करे। इसके अलावा किसान गेहूं पर भी प्रति एकड़ 500 रुपए मुआवजे की मांग कर रहे हैं। वहीं कुछ किसानों का कहना है कि सभी जिलों और गांवों से हजारों किसान पहले मोहाली में इकट्‌ठे होंगे। वहां लंगर के बाद चंडीगढ़ कूच करेंगे।