PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब का यह आप MLA घिरा विवादों में, हाईकोर्ट ने माँगा जवाब,

punjab aap mla harmeet singh controversy high court summons sanour vidhayak

PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब में सनौर विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा विवादों में घिर गए हैं। उन पर चुनाव के दौरान आपराधिक केस की जानकारी छुपाने का आरोप है। इस संबंध में उनसे चुनाव हारे अकाली नेता हरिंदरपाल सिंह चंदूमाजरा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी। जिसके बाद हाईकोर्ट ने विधायक हरमीत सिंह से 15 जुलाई तक इसका जवाब तलब कर लिया है।

इससे पहले चुनाव के वक्त हरमीत सिंह पर केस की जानकारी छुपाने के आरोप में FIR दर्ज हो चुकी है। सनौर के जुलका पुलिस थाने में रिटर्निंग अफसर जसलीन कौर भुल्लर की शिकायत पर यह केस दर्ज हुआ था। अकाली नेता हरिंदरपाल सिंह चंदूमाजरा ने कहा कि हरमीत सिंह ने चुनाव लड़ते वक्त एफिडेविट में सभी केसों की जानकारी नहीं दी।

punjab aap mla harmeet singh controversy high court summons sanour vidhayak

इनमें एक केस ऐसा है, जिसमें उन्हें भगौड़ा करार दिया गया है। इसकी जानकारी उनहोंने अपने एफिडेविट में नहीं दी। उन्होंने चुनाव आयोग के नियमों का उल्लंघन किया है। इसलिए उनका निर्वाचन रद्द किया जाए।

चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक चुनाव लड़ने वाले को अपने ऊपर दर्ज केसों और उनकी मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी देना अनिवार्य है। जनप्रतिनिधि अधिनियम के तहत इसे अनिवार्य किया गया है। अगर हाईकोर्ट में चंदूमाजरा का आरोप सही साबित हो जाता है तो नियम के मुताबिक हरमीत सिंह का निर्वाचन रद्द हो सकता है। जानकारी छुपाने पर विधायक अपने पद पर बने रहने में अयोग्य हो जाता है।