PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब के करीब 3 दर्जन से ज्यादा थानों की बिजली जाएगी काटी, जारी हुए आदेश,

More than 3 dozen police stations of Punjab will be cut off Punjab

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब में चल रहे कुंडी कनेक्शन पर भगवंत मान सरकार सख़्त दिखाई दे रही है। इसके मद्देनज़र सरकार की तरफ से राज्य भर में सख़्ती बढ़ाने के आदेश जारी किए गए हैं। इसके तहत बिजली की कुंडियां लगाने वाले आम लोगों के साथ-साथ अब मान सरकार की आंख पंजाब पुलिस के थानों पर भी है।

बताया जाता है कि पंजाब के 3 दर्जन थानों में बिजली के मीटर ही नहीं लगे हैं और इन थानों अंदर बिजली की कुंडी कनैक्शन लगा कर काम किया जा रहा है। अब इन थानों की बिजली काटे जाने की तैयारी की जा रही है। इस तरह राज्य के करीब 3दर्जन थानों की बिजली गुल हो जाएगी।

आपको यह भी बता दें कि पावरकाम की तरफ से गत दिवस राज्य के डेरों में से भी बिजली चोरी पकड़ी गई है। पंजाब सरकार ने बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कमर कस ली है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बिजली आधिकारियों को आदेश दिए हैं कि कुंडी कनैक्शन लगाने वाले और ग़ैर कानूनी तरीके से बिजली इस्तेमाल करने वालों पर सख़्त कार्यवाही की जाए।