PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

KMV द्वारा डेवलपिंग रिसर्च एथिक्स फॉर दि बेटर फ्यूचर विषय पर लाइव इंटरेक्शन एवं क्वींस यूनिवर्सिटी, यू.के. की रिसर्च लैबस एवं वर्चुअल विजिट आयोजित,

KMV organises an international webinar cum virtual tour on Developing Research Ethics for the better future under its International Series

PTB News “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महाविद्यालय,जालंधर के पोस्टग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ़ केमिस्ट्री के द्वारा इंटरनेशनल सीरीज (केमिस्ट्री चैप्टर) के अंतर्गत डेवलपिंग रिसर्च एथिक्स फॉर दि बेटर फ्यूचर विषय पर ऑनलाइन लाइव इंटरेक्शन का आयोजन करवाया गया। मैडम रिद्धि सलहोत्रा, क्वींस यूनिवर्सिटी, यू.के. ने इस आयोजन में बतौर स्रोत वक्ता शिरकत की।

75 से भी अधिक छात्राओं एवं फैकल्टी मेंबरज को संबोधित होते हुए मैडम रिद्ध ने टिकाऊ विकास एवं इस को प्राप्त करने के लिए विभिन्न उद्देश्यों पर विचार चर्चा की ओर साथ ही केमिस्ट्री, फिजिक्स एवं गणित जैसे तीन मार्गों पर जोर दिया जिनसे विद्यार्थी बेहतरीन अवसर प्राप्त कर सकते हैं।इसके अलावा उन्होंने छात्राओं को विज्ञान पर आधारित विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की कॉन्फ्रेंसेस और वैज्ञानिक मुहिमों में ज्यादा हिस्सा लेने के लिए भी प्रेरित किया ।

साथ ही अमेरिका, कनाडा तथा ऑस्ट्रेलया जैसे देशों में शोध कार्यों के लिए परीक्षाओं के बारे में भी जानकारी दी। इसके अलावा इस प्रोग्राम के दौरान आयोजित हुई वर्चुअल विजिट में छात्राओं ने क्वींस यूनिवर्सिटी, यू.के. की केमिस्ट्री लैब. ऑर्गेनिक सिंथेटिक लैब एवं केमिकल इंजीनियरिंग लैब जैसी रिसर्च लैबोरिट्रीज का दौरा किया ।

जहां उन्होंने फ्रयूमहुड, रोटावापोरिस, डीप फ्रीजर, यूवी चैंबर आदि के बारे में जानकारी हासिल की। इसके अलावा इस दौरे दौरान छात्राओं की श्री एंड्रीयू, श्री हायर एवं श्री स्टीवन के साथ हुई मुलाकात के दौरान उन्होंने हाई परफॉर्मेंस लिक्विड क्रोमेटोग्राफी, फ्लोरोमीटर और एक्सरे डिफ्रेक्शन आदि के बारे में भी विस्तार से जाना। इसके साथ ही छात्राओं ने न्यूक्लियर मैग्रेटिक रिजोनेंस लैब का भी दौरा किया ।

जहां उन्होंने 400 मेगाहर्टज एवं 600 मेगाहर्टजा फ्रीक्वेंसी वाले दो एन.एम.आर. उपकरणों के महत्व के बारे में भी जाना। विद्यालय प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने रिद्धि सलहोत्रा के द्वारा छात्राओं को दी गई विषय की महत्वपूर्ण जानकारी एवं वर्चुअल विजिट आयोजित करवाने के लिए किए गए प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए केमिस्ट्री विभाग के द्वारा इस सफल आयोजन के लिए किए गए प्रयासों की प्रशंसा की।