PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स को मिली बड़ी सफलता, बम और हेरोइन के साथ चार गिरफ्तार, आंतकियों में 8वीं का छात्र भी शामिल,

mohali grenade attack four arrested eight class student prepared internet phone numbers attackers

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : मोहाली स्थित पंजाब पुलिस के इंटेलिजेंस दफ्तर में हुए RPG हमले में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को एक बड़ी सफलता मिली है। STF ने बम और हेरोइन के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक नाबालिग 8वीं का छात्र भी है जोकि इंटरनेट पर फोन नंबर बनाकर देता था। इन सभी के तार RPG हमले के साथ जुड़े मिले हैं।

वह पाकिस्तान में बैठे आतंकवादियों के संपर्क में थे। उनसे STF और केंद्र की जांच एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं। फिलहाल, जिला स्तर पर कोई भी अधिकारी इसकी पुष्टि करने को तैयार नहीं है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को DGP इस मामले में खुद प्रेस कांफ्रेंस सारे मामले का खुलासा करेंगे।

नाबालिग आठवी कक्षा का छात्र है। अन्य तीनों आरोपितों की पहचान दिलबाग सिंह उर्फ बग्गा निवासी चक्क अल्लाह बख्श, हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी निवासी गांव मोदे और सविंदर सिंह उर्फ भोला निवासी धनोए खुर्द के रूप में हुई है। उनके कब्जे से बम और एक किलो हेरोइन बरामद हुई है।

स्पेशल टास्क फोर्स ने एक सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की थी। पता चला है कि दिलबाग सिंह उर्फ बग्गा ही पाकिस्तान में बैठे आतंकवादियों के संपर्क में था। उसने कई बार उन लोगों के साथ वाट्सएप काल भी की थी। इन लोगों से केंद्र की जांच एजेंसियां भी पूछताछ करने में लगी हुई है। इनसे कई खुलासे होने की संभावना है।

गिरफ्तार नाबालिग छात्र गांव धनोए खुर्द में आठवीं कक्षा में पढ़ता है। भारत पाक से सटे गांव होने के कारण वह तस्करों के संपर्क में आ गया। इन तस्करों को ही वह इंटरनेट से फोन करने वाले नंबर बनाकर देता था। अभी तक यह 10 के करीब ऐसे नंबर बनाकर दे चुका है। उसने यह नंबर बनाने की ट्रेनिंग यू-ट्यूब से ही ली थी। फिलहाल STF ने उसे लुधियाना के चाइल्ड होम में भेज दिया है।