PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर में सुबह-सुबह हुआ जोरदार धमाका, 2 की मौत, 2 गंभीर घायल,

gas cylinder blast two killed two injured gas kept leaking all night when the gas started burning morning exploded Jalandhar Punjab

PTB Sad न्यूज़ जालंधर : जालंधर के साथ लगते लम्मा पिंड में स्थित एक घर में आज यानि शुक्रवार की सुबह हुए एक जोरदार धमाके से पूरा इलाका देहल गया / यह जोरदार धमाका गैस सिलेंडर में आग लग जाने से हुआ। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है। घायलों को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, उनका उपचार जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात को परिवार खाना इत्यादि बनाने और खाने के बाद सो गया, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया और रातभर सिलेंडर से गैस लीक होती रही। सुबह उठकर जैसे ही गैस स्टोव को जलाने के लिए माचिस जलाई तो धमाका हो गया और घर में आग लग गई।

हादसे में घर के मालिक राजकुमार मूल निवासी भागलपुर (बिहार) और उसके एक डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गई। धमाके की आवाज सुनकर लोग दौड़े आए। उन्होंने देखा कि घर में सभी लोग घायलावस्था में बेसुध पड़े थे। लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस को सूचित किया। उन्हें अस्पताल में पहुंचाया।

चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया, दो घायलों को उपचार चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घर के मालिक की तो मौके पर ही मौत हो गई थी। महिला और उसके दो बच्चों को घायलावस्था में जब अस्पताल ले जाया जा रहा था तो एक बच्चे ने रास्ते में दम तोड़ दिया।

महिला फिलहाल खतरे से बाहर है, जबकि उसके पांच साल के बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। धमाके के साथ आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच गई है। टीम ब्लास्ट के कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल सिलेंडर ब्लास्ट का ही मामला लग रहा है। पाइप लीक होने से हादसा हुआ।