PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

स्टेडियम में कुत्ता टहलाने वाले IAS दंपत्ति की ट्रांसफर को लेकर छिड़ा विवाद , तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा और पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने भी उठाए सवाल

Transfer of IAS couple walking dog in stadium Congress MP Mahua Moitra and former CM Omar Abdullah also raised questions

PTB Shocking News दिल्ली : दिल्ली में आईएएस पति-पत्नी को स्टेडियम के अंदर अपने कुत्ते को टहलाना काफी महंगा पड़ गया. कुत्ता टहलाने के लिए स्टेडियम को खाली कराने का मामला सामने आने के बाद दोनों का ट्रांसफर दिल्ली से सैकड़ों किलोमीटर दूर कर दिया गया है. आईएएस अधिकारी संजीव खिरवार का ट्रांसफर लद्दाख तो उनकी पत्नी रिंकू डुग्गा को अरुणाचल प्रदेश भेज दिया गया है.

अब सोशल मीडिया पर इसे लेकर खूब चर्चा हो रही है, लोग गूगल पर सर्च करने लगे हैं कि अरुणाचल और लद्दाख के बीच की दूरी कितनी है. दरअसल आईएएस दंपत्ति को दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में कुत्ता घुमाते हुए देखा गया था. इंडियन एक्सप्रेस ने इसकी तस्वीर लेते हुए रिपोर्ट में बताया कि दिल्ली सरकार के आईएएस अधिकारी ने इसके लिए खिलाड़ियों को बाहर भिजवा दिया. जिसके बाद वो खाली पड़े स्टेडियम में आराम से अपने कुत्ते और पत्नी के साथ टहलते नजर आए.

सोशल मीडिया पर ये चर्चा शुरू हो चुकी है कि आखिर पति और पत्नी को ट्रांसफर कर कितनी दूर भेजा गया है. कोई गूगल पर ये सर्च कर रहा है कि दिल्ली से लद्दाख और अरुणाचल कितनी दूर है, तो कोई दोनों जगहों के बीच की दूरी शेयर कर मजे ले रहा है. इतना ही नहीं आईएएस अधिकारी को सोशल मीडिया पर उनके कुत्ते को लेकर भी कई तरह की सलाह दी जा रही है.

सांसद मोइत्रा ने ट्वीट कर कहा कि आईएएस रिंकु दुग्गा व खिरवार के उत्तर पूर्वी राज्यों में तबादला कर गृह मंत्रालय ने बता दिया है कि ये राज्य उसकी नजर में ‘कचरा फेंकने का मैदान’ हैं। मोइत्रा ने अरुणाचल के सीएम पेमा खांडु व केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू को टैग करते हुए उनसे गृह मंत्रालय के इस फैसले का विरोध करने को कहा है। लोकसभा सांसद ने कहा कि दिल्ली के एक निरंकुश नौकरशाह का अरुणाचल प्रदेश में तबादला करना राज्य के लिए शर्म का विषय है। तृणमूल सांसद ने कहा कि इन अधिकारियों के उत्तर पूर्व में किए गए तबादलों से साफ हो गया है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय उत्तर पूर्व के लिए सिर्फ जुबानी प्रेम दिखाता है।

वहीं, जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, ‘लोग लद्दाख को सजा वाली पोस्टिंग क्यों कह रहे हैं? कई के लिए यह खूबसूरत जगह है। लद्दाख के लोगों के लिए यह निराशाजनक है कि अधिकारियों को सजा देने के लिए वहां भेजा जाता है।’