PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

सेंट सोल्जर ग्रुप ने छात्रा मौंटैनीर मीनू को किया सन्मानित, पंजाब की तरफ से जल्द जाएगी माउंट एवरेस्ट,

St Soldier honor student Mountaineer Meenu

PTB News “शिक्षा” : बड़ी-बड़ी उच्ची चोटियों को फ़तेह करने वाली सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स की छात्रा मीनू को सन्मानित किया गया। चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने छात्रा मीनू को सन्मान चिन्ह और 20000 रुपए की स्कालरशिप के साथ सन्मानित किया गया।

चेयरमैन चोपड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि मीनू सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन की बी.पी.एड पहले वर्ष की छात्रा है और अब तक देश विदेशों के अनेकों उच्ची पहाड़ियों की चोटियों को फ़तेह कर चुकी हैं और पंजाब की तरफ से माउंट एवरेस्ट के लिए तैयारी कर रही है।

मीनू ने संस्था का धन्यवाद करते हुए कहा कि उसका बचपन से माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा लहरा देश का नाम रौशन करने का सपना था जिसके लिए अब वह पूरी मेहनत और लग्न से तैयारी कर रही है। इसके पहले वह 20 सितम्बर 2021 से 29 सितम्बर 2021 को हिमाचल प्रदेश की फ्रेंडशिप चोटी जिसकी उच्चाई लगभग 17352 फ़ीट है,

26 दिसंबर 2021 से 29 दिसंबर 2021 को दक्षिण अफ्रीका की सबसे उच्ची चोटी किलिमंजारो जिसकी उच्चाई 19334 फ़ीट है, और उसके बाद 7 अप्रैल 2022 से 12 अप्रैल 2022 को नेपाल की चोटी मेरापीक जिसकी उच्चाई 21247 फ़ीट है, पर तिरंगा लहरा अपने अभिभावकों, संस्था और देश का नाम उच्चा किया।

अगर मीनू के परिवार की बात की जाये तो वह बहुत साधारण परिवार से है उसके पिता किसान हैं और 2 एकड़ जमीन से अपने परिवार का गुजरा करते हैं। मीनू के साथ साथ उनके पिता कृष्ण कालीरामण ने भी यह सपना देखा था की उनकी बेटी माउंट एवरेस्ट अपने देश का झंडा लहराए इसलिए उन्होंने अपनी मेहनत से बेटी मीनू को हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।