PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

के.एम.वी. के द्वारा नई शिक्षा नीति के अनुसार सिलेबस तैयार करने के मकसद के साथ 36 विभागों के लिए आयोजित हुई बोर्ड ऑफ स्टडीज मीटिंगज,

KMV organizes Board of Study Meetings of 36 Departments to make the syllabus of all the courses in sync with the New Education Policy

PTB News “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महाविद्यालय, जालंधर के द्वारा आगामी सत्र 2022-2023 में पढ़ाए जाने वाले सिलेबस को नई शिक्षा नीति के अनुसार तैयार एवं अपग्रेड करने के मकसद के साथ 36 विभागों की बोर्ड ऑफ स्टडीज मीटिंगज का आयोजन करवाया गया। उल्लेखनीय है कि कन्या महाविद्यालय को प्राप्त ऑटोनॉमस दर्जे के अंतर्गत 21वीं सदी की कारूरतों के मद्देनजर शिक्षा एवं परीक्षाओं से संबंधित कई महत्वपूर्ण सुधार एवं बदलाव किए गए हैं।

इस संबंध में और अधिक जानकारी देते हुए विद्यालय प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने बताया कि प्रथ्येक विभाग के बोर्ड ऑफ स्टडीज में देशभर में से सुप्रसिद्ध शिक्षाविद तथा विषय विशेषज्ञों के साथ-साथ संबंधित क्षेत्र के माहिरों की शिरकत सिलेबस को मौजूदा समय की मांग के अनुसार उचित रूप रेखा प्रदान कर छात्राओं को रोजगार के अवसरों के लिए तैयार करने में बेहद कारगर है।

आगे बात करते हुए उन्होंने बताया कि के.एम.वी. ऑटोनॉमस स्टेटस हासिल कर जहां पंजाब का पहला महिला कॉलेज बना है वहीं साथ ही इस स्टेटस के अंतर्गत वैश्विक मांग के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय यूनिवर्सिटीओं की तर्ज पर सिलेबस तथा शिक्षा प्रणाली में लगातार जरूरी सुधार किए जा रहे है। इस बार आयोजित हुई बोर्ड ऑफ स्टडीज मीटिंगज में लगभग 100 प्रसिद्ध शिक्षाविद जिनमें जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी, इंडियन एग्रीकल्चर रिसर्च इंस्टीट्यूट,

कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी, महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी, सेंट्रल यूनिवर्सिटी, हिमाचल प्रदेश, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, लार्सन एंड टर्बो इन्फोटेक लिमिटेड, पंजाब यूनिवर्सिटी, गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी, दिल्ली यूनिवर्सिटी आदि से विशेषज्ञों का नाम शामिल है के द्वारा महत्वपूर्ण सुधारों के साथ-साथ के.एम.वी. द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों की भी सराहना की गई।

शिक्षा के अंतराष्ट्रीय स्तर को केन्द्र में रखते हुए के.एम.वी. के दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र के अंतर्गत सफलतापूर्वक चलाए जा रहे 07 बी.वॉक तथा 03 एम.वॉक कोर्सेका में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणित क्रेडिट बेस्ड सिस्टम की शुरूआत की गई है। के.एम.वी. द्वारा ना केवल सिलेबस की रूपरेखा को नए रूप से निर्धारित किया गया है

बल्कि ऑटोनॉमी द्वारा के.एम.वी. बड़े स्तर पर विभिन्न नई कोर्सेज को शुरू करने में सक्षम भी बना है। इसके साथ ही उन्होंने समूह स्टाफ सदस्यों को इन मीटिंगज के सफल आयोजन के लिए किए गए प्रयत्नों के लिए मुबारकबाद देने के साथ-साथ बोर्ड ऑफ स्टडीज के सभी सदस्यों द्वारा डाले गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।