PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

सुरक्षा वापिस लेने को लेकर ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कसा तंज, क्या कुछ कहा,

akal takht jathedar gyani harpreet sigh said he will return all punjab police security

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : पंजाब सरकार ने श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यवाहक जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की सुरक्षा से आधे कर्मचारी वापस ले लिए हैं। सरकार के इस फैसले के बाद जत्थेदार ने बड़ा वक्तव्य देते हुए कहा कि उन्हे पंजाब सरकार की सुरक्षा की कोई जरूरत नहीं है। सिख नौजवान ही उनकी सबसे बड़ी सुरक्षा हैं।

ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि उनकी सुरक्षा में छह के करीब सरकारी सुरक्षा कर्मचारी पंजाब सरकार की ओर से दिए हुए हैं। इनमें से तीन को सरकार ने वापस बुला लिया है। उन कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें सरकार का वापस बुलाने का मैसेज आ गया है।

ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि अब उनके पास तीन सरकारी सुरक्षा कर्मचारी रह गए हैं, जिनको वह वापस कर रहे हैं। इसके लिए उनकी ओर से अपने सचिव को कह दिया है कि सरकार के साथ बात करके उनके रह गए सुरक्षाकर्मी भी वापस लिए जाएं। ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि उनको किसी भी तरह की पंजाब पुलिस की सुरक्षा की जरूरत नहीं है। सिख कौम के नौजवान ही उनकी सुरक्षा के लिए काफी हैं।

बता दें कि शनिवार को पंजाब की भगवंत मान सरकार ने बड़ा निर्णय लेते हुए राज्य के 424 वीआईपी लोगों की सुरक्षा वापस ले ली। इनमें सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी, धार्मिक नेता और कई अन्य लोग शामिल हैं। जिन पुलिस कर्मियों को ड्यूटी से हटाया गया है, उन्हें थानों में तैनात किया जाएगा।