PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

के.एम.वी. में 9 जून 2022 को स्पोर्टस ट्रायल आयोजित, महिला खिलाडिय़ों के लिए सुनहरा अवसर,

Sports Trials at KMV on June 09 2022 at 09:00 a.m.

PTB News “शिक्षा” : भारत की विरासत संस्था कन्या महाविद्यालय, आटोनॉमस कालेज, जालंधर में फिजिकल एजुकेशन विभाग द्वारा 9 जून, 2022 को महिला खिलाडिय़ों के लिए स्पोर्टस ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है। कालेज प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने बताया कि कालेज ग्राउंड में विभिन्न खेलों वालीबाल, खो खो, साफ्टबाल, एथलैटिक्स, बास्केटबाल, फुटबाल, हैंडबाल, कबड्डी, क्रिकेट, जूडो, ताईक्वांडो, रैसलिंग, बोक्सिंग, जिमनास्टिक्स आदि के स्पोर्टस ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि उसी दिन ही ट्रायल देने वाली खिलाडिय़ों के असल सैर्टिफिकेटस की भी जांच की जाएगी। उल्लेखनीय है कि के.एम.वी. का स्पोर्टस के क्षेत्र में सराहनीय योगदान रहा है जिसमें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई खिलाडिय़ों ने विभिन्न खेलों में अच्छा प्रदर्शन किया है। आगे बात करते हुए उन्होंने बताया कि खिलाड़ी छात्राओं को विद्यालय के द्वारा जहां नि:शुलक शिक्षा, रहन-सहन, खान-पान एवं ट्रांसपोटेशन की सुविधा प्रदान की जाती है।

वहीं साथ ही कालेज में जिमनेकिायम, हैल्थ क्लब, स्वीमिंग पूल और स्प्रालिंग प्ले ग्राऊंड की सुविधा उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान कायम करने में भी मददगार साबित होती है। इसके साथ-साथ उन्होंने कहा कि कालेज हमेशा से ही खिलाडिय़ों को श्रेष्ठ ट्रेनिंग उपलब्ध करवाता है ताकि वे स्टेट नैशनल और अंतराष्ट्रीय लैवल की प्रतियोगिता में भाग लेकर गोल्ड, सिल्वर, कांस्य मैडल जीत कर कालेज व देश को गौरवान्वित करते है।