PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

भयानक सड़क हादसे में ट्रक और कार की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, दो गंभीर घायल,

a terrible road accident 8 people died two seriously injured in a heavy collision between truck and car

PTB Accident News जयपुर : राजस्थान के बाड़मेर में बड़ा हादसा हो गया। यहां बारातियों की एक कार ट्रक से टकरा गई, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई। हादसे में शिकार हुए लोग एक ही परिवार के बताए जाते हैं। ये सभी लोग एक कार पर सवार होकर बारात में जा रहे थे। इस खबर के सामने आने के बाद मातमी सन्नाटा पसर गया है।

दरअसल बाड़मेर जिले में सोमवार की देर रात एक भयानक सड़क हादसा हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हादसा गुड़ामालानी थाने के बाटा फांटे के पास हुआ है। हादसे में मारे गये सभी लोग कांधी के ढाणी गुड़़ामालानी जा रहे थे। यहां इन सभी को एक शादी समारोह में शामिल होना था।

लेकिन इसी दौरान रामजी की गोल से गुड़ामालानी हाईवे पर बाटा फांटे के पास इनकी कार और एक ट्रक के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में बोलेरो गाड़ी बुरी तरह से पिचक गई। पुलिस के अनुसार, सेडिया (जालोर) के रहने वाले एक परिवार के 9 सदस्य इस कार में सवार थे।

जानकारी के मुताबिक, जिस जगह पर कार सवार लोगों को शादी में शामिल होना था उस जगह से करीब 8 किलोमीटर पहले यह भीषण सड़क हादसा हुआ है। सभी मृतक एक ही परिवार के थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक, एसयूवी के ऊपर चढ़ गया था। कार के बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाने की वजह से इसमें फंसे लोगों को निकालने में भी परेशानी हो रही थी। हादसे के बाद सड़क पर अफरातफरी मच गई।

जालौर जिले के सांचौर के रहने वाले एक ही परिवार के लोग एसयूवी कार में सवार होकर गुड़ामालानी बारात में शामिल होने के लिए रवाना हुए थे। लेकिन 8 किलोमीटर पहले ही एसयूवी कार को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई वहीं 4 गंभीर घायलों को गुड़ामालानी सरकारी अस्पताल में लाया गया जिसमें 2 लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, दो गंभीर घायलों को सांचौर रेफर किया गया है।

इस भयानक हादसे के बाद से मृतक के घर खामोशी छाई हुई है। इसके अलावा शादी की खुशियां भी 8 मौतों के गम में काफूर हो गई हैं। सड़क हादसे ने पूरे परिवार के सदस्यों को गमगीन कर दिया है। शादी की खुशियों के बीच 8 लाशें पहुंचने के बाद घर के लोग बदहवास हैं।