PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

BSF की बड़ी कारवाही, बच्चों के टिफिन बॉक्स में रखे तीन आईईडी को किया बरामद,

Big action by BSF three IEDs kept in children's tiffin box recovered

PTB Big न्यूज़ जम्मू-कश्मीर : जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की नापाक साजिश को सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया। बीएसएफ के जवानों ने मंगलवार को जम्मू जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा पर ड्रोन देखा, जिस पर सुरक्षाबलों ने फायरिंग की। इस दौरान ड्रोन ने भारत की सीमा में आईईडी बम को गिरा दिया।

आईईडी बम बच्चों के टिफिन बॉक्स में रखकर भेजे थे। दरअसल, अखनूर इलाके में पाकिस्तान की तरफ से एक भेजा गया संदिग्ध ड्रोन दिखाई दिया। पहले से अलर्ट जवानों ने इस ड्रोन पर फायरिंग की। संदिग्ध ड्रोन से सुरक्षाबलों ने लटक रहे सामान को गिरा दिया। जांच की तो पता चला कि वह आईईडी बम था। सुरक्षाबलों ने बाद में इसे निष्क्रिय कर दिया। इन आईईडी बमों में टाइमर सेट किया हुआ था।

जानकारी के अनुसार, बीएसएफ ने मंगलवार की रात को अखनूर के कनाचक इलाके में एक संदिग्ध ड्रोन गतिविधि देखी गई, इस पर जवानों ने गोलियां चलाईं। तत्काल पुलिस दल को तैनात किया गया और ड्रोन विरोधी एसओपी का पालन किया गया। ड्रोन से जुड़े पेलोड को नीचे लाया गया।

पेलोड में बच्चों के टिफिन बॉक्स के अंदर 3 चुंबकीय आईईडी पैक किए गए थे, जिसमें अलग-अलग समय के लिए टाइमर सेट किया गया था। आईईडी को निष्क्रिय कर दिया गया है और एक नियंत्रित विस्फोट के माध्यम से डिफ्यूज किया गया है, मामला दर्ज किया गया है।

सीमा सुरक्षा बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारत-पाकिस्तान सीमा पर हर जगह ड्रोन का खतरा है, लेकिन सीमा पार से किसी भी नापाक मंसूबे को नाकाम करने के लिए सुरक्षा बल सतर्क हैं। उन्होंने कहा कि सीमा पर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सेना और बीएसएफ का पूरी तरह से दबदबा है।