PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

बसों में सफर करने से पहले पढ़ ले यह खबर, इस तारीख को होगा पंजाब में बसों का चक्का जाम,

punjab roadways contract workers announce three day strike

PTB Big न्यूज़ होशियारपुर : रेगुलर किए जाने की मांग को लेकर पिछले साल करीब एक सप्ताह तक पंजाब की सार्वजनिक बस परिवहन व्यवस्था को ठप करने वाले कांट्रेक्ट वर्कर्स एक बार फिर चक्का जाम करने की तैयारी में हैं। पिछले एक महीने से अपनी मांगों को लेकर लगातार पंजाब सरकार को नोटिस देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर गुस्साए ठेका कर्मचारियों ने बुधवार से 10 जून तक बसों का चक्का जाम करने का एलान किया है।

बता दें कि पिछले साल छह सितंबर को पंजाब रोडवेज, पीआरटीसी, पनबस के करीब 8 हजार कांट्रेक्ट कर्मचारी रेगुलर किए जाने की मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए थे। उस दौरान करीब 2000 बसें नहीं चलने से दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई थी।.

सोमवार को बस स्टैंड होशियारपुर की वर्कशाप में रैली को संबोधित करते हुए पनबस व पीआरटीसी ठेका कर्मचारी यूनियन प्रधान रमिंदर सिंह कंबोज ने कहा कि आठ, नौ और दस जून को चक्का जाम करके पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर रोष प्रदर्शन किया जाएगा।

महासचिव कुलवंत सिंह ने बताया कि मई में रोष प्रदर्शन के बाद परिवहन सचिव ने चंडीगढ़ में हुई बैठक में यह एलान किया था कि हर महीने की पांच तारीख से पहले ठेका कर्मचारियों का वेतन जारी कर दिया जाएगा। मगर वह सब ठंडे बस्ते में ही रख दिया गया है। इस महीने का वेतन अभी तक नही मिला है।

रमिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब में आप की सरकार बनने से पहले यह एलान किया गया था कि सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा। राज्य में सरकारी बस सेवा को लाभ पहुंचाने के लिए एक विशेष रूट प्लान जारी किया जाएगा। यह सब मात्र दिखावा बन कर ही रह गए है।

ठेका कर्मचारी जिन्होंने कोरोना काल के साथ साथ अन्य मुश्किलों का सामना करके पंजाब की सरकारी ट्रांसपोर्ट को जिंदा रखा वह आज अपना बनता हक लेने के लिए सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो रहे है। अगर सरकार ने बैठक करके कोई हल नहीं निकाला तो पनबस और पीआरटीसी का मुक्कमल चक्का जाम किया जाएगा और होने वाले नुकसान की सारी जिम्मेदारी सरकार की होगी।