PTB Big न्यूज़ मानसा : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में एक नई जानकारी सामने आई हैं। दरअसल, मंगलवार को जिला बार एसोसिएशन ने कहा कि मूसेवाला के परिवार से कोई भी फीस नहीं ली जाएगी।
इतना ही नहीं जिला बार एसोसिएशन मानसा ने कहा कि हमने प्रस्ताव पेश किया है कि कोई भी वकील मामले में आरोपियों का प्रतिनिधित्व नहीं करेगा। वकीलों का एक पैनल सिद्धू के परिवार की मुफ्त में कानूनी मदद करेगा।
बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की जवाहर के गांव में 29 मई को हमलावरों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी।जिसके बाद कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का नाम सामने आया था।








































