PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब पुलिस को मिली एक और बड़ी कामयाबी, मुसेवाला हत्याकांड से जुड़े दो आरोपियों को हिरासत में लिया,

punjab police detains two persons sidhu moose wala murder case Punjab Bathinda

PTB Big न्यूज़ बठिंडा : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पंजाब पुलिस ने बठिंडा से केशव और चेतन को हिरासत में ले लिया है। सूत्रों के अनुसार, केशव ने मूसेवाला पर हमला करने वालों को हथियारों की आपूर्ति की थी। हमले से पहले केशव एक अन्य आरोपी संदीप उर्फ केकड़ा के साथ था जिसने रेकी की थी।

केशव गैंगस्टर लाली मौड के ग्रुप का सदस्य है। लाली मौड़ के संबंध गोल्डी बराड़ से होने के कारण सिद्धू हत्याकांड के लिए केशव को भी अन्य शूटरों के साथ शामिल किया गया था। गैंगस्टर मौड अपने ग्रुप में सबसे ज्यादा भरोसा केशव पर ही करता है। केशव ने करीब ढाई वर्ष पहले भी लाली मौड के साथ मिलकर ललित कुमार नामक युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी।

सूत्रों ने बताया कि सिद्धू की हत्या के लिए जो हथियार केशव ने उपयोग किया था वो उनके गैंग का ही है। 29 मई को केकड़ा निवासी कालांवाली अपने साथी निक्कू निवासी तख्तमल जिला सिरसा और केशव को साथ लेकर मूसा गांव पहुंचा था। उक्त तीनों आरोपी मोटरसाइकिल पर गए थे। जहां पर केकड़ा और निक्कू केशव को मूसेवाला के घर से थोड़ी दूरी पर उतारकर खुद मूसेवाला के घर पहुंचे थे।

दोनों ने ही मूसेवाला के साथ सेल्फी ली और वहां काफी देर तक रुक कर जानकारी जुटाई थी। इसके बाद केकड़ा और निक्कू बाहर आए और केशव को बाइक पर साथ लेकर चले गए थे। इस के बाद केकड़ा ने निक्कू और केशव को अपनी बाइक से उतार दिया। दोनों आरोपी कोरोला गाड़ी में सवार हो गए थे और केकड़ा खुद बाइक पर ही निकल गया था। उसी दिन शाम को मूसेवाला की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी।