PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर कॉलेज को-एड में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों के लिए ‘नवाज़’ इंडक्शन समारोह आयोजित, एलपीयू और सिमंधर एजुकेशन ने फाइनेंस और एआई के भविष्य पर चर्चा करते हुए सीएफओ और 'बिग फोर' के लीडर्स ... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 'गौरव सम्मान समारोह 2026' का भव्य आयोजन; हिमाचल प्रदेश के राज्य... NHAI टोल में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन,

पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाबियो के लिया किया बड़ा ऐलान, जाने

Punjab Chief Minister Bhagwant Mann made a big announcement for Punjabis

PTB Big News चंडीगढ़ : पंजाब में अब आप घर बैठे लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकते हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को पंजाब निवासियों के लिए आनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस की सुविधा की शुरुआत की, जिससे वह अपने कंप्यूटर, मोबाइल, टेबलेट या लैपटाप पर केवल एक क्लिक कर लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने लोगों की सुविधा और भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए यह पहल की है। उन्होंने कहा कि इस सुविधा की शुरुआत होने से लोगों को अब आरटीए कार्यालयों/ट्रैकों पर जाने के लिए किसी किस्म की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। भगवंत मान ने कहा कि अब वह घर बैठे ही अपने कंप्यूटर, मोबाइल, टेबलेट या लैपटाप के एक क्लिक करने पर लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि इसके अलावा यदि लोग चाहें तो सुविधा केंद्र में भी अपने लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं।

भगवंत मान ने कहा कि आवेदनकर्ता अपना आधार कार्ड अपलोड कर लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकता है, जिसके बाद वह आनलाइन लर्निंग लाइसेंस टेस्ट में हिस्सा लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आवेदनकर्ता आनलाइन टेस्ट पास करने के बाद लाइसेंस को डाउनलोड करके इसका प्रिंट लिया जा सकता है।भगवंत मान ने कहा कि इससे उन लोगों के कीमती समय की बचत होगी, जिनको पहले लाइसेंस लेने के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता था। मुख्यमंत्री ने कहा कि साल 2021-22 में 5.21 लाख आवेदनकर्ताओं को ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए गए थे।

उन्होंने कहा कि इस आनलाइन सुविधा के शुरू होने से 5 लाख से अधिक आवेदनकर्ता आरटीए कार्यालयों में जाए बिना अपने लाइसेंस निर्विघ्न और बिना किसी दिक्कत के प्राप्त कर सकेंगे। भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार लोगों को बेहतरीन नागरिक केंद्रित सेवाएं प्रदान करके उनके कल्याण के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है और आने वाले दिनों में ऐसी अन्य सुविधाएं शुरू की जाएंगी।