PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर के पुलिस मुलाजिमों पर की अज्ञात हमलवारों ने अचानक गोलीबारी, मचा हड़कंप

Unknown assailants opened fire on police personnel of Jalandhar Punjab

PTB Big न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जिला जालंधर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है / जहां के अधीन पड़ते जालंधर-फगवाड़ा हाइवे पर स्थित मेहड़ू में पुलिस मुलाजिमों पर अज्ञात हमलावरों द्वारा ताबड़तोड़ गोलियां चलाने का सनसनी खेज मामला सामने आया है /

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि जालंधर में पुलिस नाका तोड़कर भागे आरोपी ने फगवाड़ा में इस वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार यह घटना देर रात की बताई जा रही है /

पुलिस को सूचना मिली थी कि कपूरथला पुलिस द्वारा एक मामले का दोषी राजन जालंधर की पुलिस की नाकाबंदी को तोड़कर फगवाड़ा की ओर आ रहा है, जिसके बाद फगवाड़ा पुलिस ने गांव मेहड़ू के पास नाकाबंदी की तो उक्त कार सवार युवक ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

बताया जा रहा है कि हमलावरों द्वारा की गई फायरिंग का जवाब देते हुए पुलिस मुलाजिमों ने भी फायरिंग करके अपनी जान बचाई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है, इसी बीच सबसे हैरानी वाली बात तो यह है कि पंजाब में लगातार माहौल खराब होता जा रहा है और आरोपी लगातार गोलियां चलते हुए नजर आ रहे हैं और जिला प्रशासन सहित पंजाब सरकार को इस तरह की हो रही वारदातों की तरफ ध्यान देते हुए ठोस कदम उठाना होगा /