PTB Big न्यूज़ अमृतसर : केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में आज यानि शुक्रवार को किसान संघर्ष कमेटी पंजाब की ओर से अमृतसर में गोल्डन गेट के पास प्रदर्शन किया गया। किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सरकार का पुतला भी फूंका।
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए किसान नेता दविंदर सिंह, बलबीर सिंह, हरजीत सिंह और नरेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार अग्निपथ योजना को लागू करके युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। पंजाब के युवा,
पंजाब के लोग सरकार की इस योजना के साथ सहमत नहीं हैं क्योंकि 4 वर्ष रोजगार के बाद युवा पूरी तरह बेरोजगार हो जाएंगे। इसको सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से पुलिस और अर्धसैनिक बल को प्राइवेट और निजी हाथों में देने की योजनाओं को किसान लागू नहीं होने देंगे।
वहीं सूत्रों का कहना है कि लुधियाना व जालंधर के डीसी कार्यालय के बाहर भी भारी संख्या में किसान नेता अपने समर्थकों के साथ केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन करने पहुंच गए हैं, जिसकी वजह से आवाजाही ग़म गई है और कई जगहों पर लंबा जाम लग गया है /








































